{"_id":"63b5e49c89d7ca2aa815233e","slug":"in-the-meeting-of-the-municipal-committee-the-mla-asked-for-the-report-card-from-the-officers-of-the-council-mohali-news-pkl4734052170","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नगर निकाय समिति की बैठक में विधायक रंधावा ने कॉउन्सिल के अधिकारियों से मांगा रिपोर्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नगर निकाय समिति की बैठक में विधायक रंधावा ने कॉउन्सिल के अधिकारियों से मांगा रिपोर्ट कार्ड
विज्ञापन
जीरकपुर। पंजाब विधानसभा की नगर निकाय समिति की एक अहम बैठक बुधवार को आयोजित की गई। इसमें जीरकपुर नगर काउंसिल के अधिकारियों की हाजिरी में शहर के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने विधानसभा में नगर काउंसिल जीरकपुर के अधिकारियों से अवैध निर्माणों, नक्शों की वर्तमान स्थिति और नगर काउंसिल के इस वर्ष के लंबित कार्यों और अगले वर्ष के कार्यों का विवरण मांगा। दस दौरान विधायक की ओर से बैठक में नगर काउंसिल के अधिकारियों को अपने रिपोर्ट कार्ड देने का भी आदेश दिया गया।
यह बैठक विधानसभा की नगर निकाय समिति के अध्यक्ष जगरूप सिंह गिल की अध्यक्षता में हुई। इसमें विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के अलावा अजीतपाल सिंह कोहली, डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, डॉ. बलबीर सिंह, बलविंदर सिंह धालीवाल, गुरप्रीत बस्सी गोगी, जीवनजोत कौर, कुलवंत सिंह, कुलवंत सिंह सिद्धू, मदन लाल बागा, प्रीत सिंह और राजिंदर पाल मौजूद रहे। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि नगर निकायों पर मीटिंग का पंजाब विधानसभा कमेटी का उद्देश्य पंजाब की नगर निकायों और संस्थानों की वैधानिक निगरानी करना है। जिसमें समिति नगर निकायों की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी एकत्र करने और निरीक्षण करने के लिए सर्वेक्षण और निरीक्षण भी करती है।
इसके तहत आयोजित बैठक में पंजाब के विभिन्न नगर काउंसिल और नगर निगमों के कार्यों का मूल्यांकन किया गया। विधायक रंधावा ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि शहर के विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।