Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In Sanoli village, a sewage overflow has persisted for three months, causing distress to residents who are now appealing to the administration for relief.

Mohali News: सनोली गांव में तीन माह से सीवरेज ओवरफ्लो, लोग परेशान, प्रशासन से लगा रहे निजात दिलाने की गुहार

Wed, 11 Nov 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
In Sanoli village, a sewage overflow has persisted for three months, causing distress to residents who are now appealing to the administration for relief.
सनोली के लोगों का आरोप- नगर परिषद टैक्स वसूलती है, सुविधाएं नहीं देती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र के वार्ड नंबर-12 में सनोली गांव के निवासी तीन माह से सीवरेज की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। सीवरेज चोक होने के कारण दूषित पानी गलियों में भर गया है। इससे मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं और बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद के अधिकारियों को दर्जनों बार मौखिक और लिखित शिकायतें दी हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। स्थानीय निवासी विशेष कुमार, प्रवीण कुमार, मिंटू, डॉक्टर पांडे, अम्मी चंद, जय सिंह, गुरमील सिंह, गुरमीत सिंह और संजू ने बताया कि वे सीवरेज ओवरफ्लो से बेहद परेशान हैं। उनका कहना है कि नगर परिषद टैक्स वसूलने के लिए कई चक्कर लगाती है और नोटिस भी जारी करती है। लेकिन सुविधाएं देने के समय अधिकारी अपना व्यवहार बदल लेते हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि जब से आम आदमी पार्टी की कमेटी बनी है, तब से किसी ने उनकी सुध नहीं ली है। पिछली सरकार में गांव को जोड़ने वाले दो रास्तों पर गटका डाला गया था। लेकिन वे आज तक पूरे नहीं हुए और न ही उनकी मरम्मत की गई है।


सनोली गांव में तीन महीने से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या चल रही है। कई बार शिकायत नगर परिषद को दी जा चुकी है लेकिन लोगों की समस्या का हल नहीं किया जा रहा है। उल्टा राजनीति की जा रही है। हरेक शहर निवासी को एक समान सुविधा देना नगर परिषद की जिम्मेदारी है। लेकिन नगर परिषद के अधिकारी पता नहीं किसके इशारे पर काम करते हैं और लोगों से भेदभाव कर रहे हैं। हमारी तो यही मांग है के सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या का जल्द से जल्द हल किया जाए। - विशेष कुमार, स्थानीय निवासी वार्ड नंबर 12 सनोली।
विज्ञापन




सीवरेज की समस्या वार्ड नंबर-12 में तो चल रही है। लेकिन समस्या यह है के नगर परिषद के अधिकारी किसी की बात नहीं सुनते भले कितनी ही शिकायतें कर लो। बीमारियों व बदबू से तो लोग परेशान हो रहे हैं अधिकारी नहीं। लोगों की समस्या का हल जल्द से जल्द होना चाहिए। - ओंकार सिंह, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिवाली के चलते स्टाफ छुट्टी पर चल रहा था। शिकायत फिलहाल मेरे पास कोई नहीं आई। लेकिन मैं कल ही टीम भेजकर मौका चेक करवा लूंगा। लोगों की समस्या का स्थायी हल किया जाएगा। - सवनीत सिंह, जेई नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed