फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In Pirmuchhalla, autorickshaws parked in front of cars and looted cash and gold chains

Mohali News: पीरमुछल्ला में कार के आगे ऑटो खड़ा कर नकदी-सोने की चेन लूटी

Sun, 22 Feb 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
In Pirmuchhalla, autorickshaws parked in front of cars and looted cash and gold chains
जीरकपुर। पीरमुछल्ला के पिंक सिटी सोसाइटी के गेट नंबर-1 के बाहर कार सवार युवक का रास्ता रोककर हमला करने और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले ऑटो चालक ने कार के आगे ऑटो लगाकर रास्ता रोका, फिर फोन कर साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में 12 युवक मौके पर पहुंच गए और बेसबॉल व डंडों से हमला कर दिया। कार सवार की शिकायत के अनुसार हमलावर उसके गले से सोने की चेन और जेब से आठ हजार रुपये निकालकर भाग गए।
विज्ञापन

घायल को पहले सीएचसी ढकोली ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मनदीप सिंह निवासी पीरमुछल्ला ने बताया कि 18 फरवरी की शाम करीब 7:35 बजे वह अपनी कार से घर लौट रहा था। जैसे ही वह पिंक सिटी गेट नंबर-1 के पास पहुंचा, तभी सेक्टर-20 की तरफ से आए एक चालक ने अचानक अपना ऑटो उनकी कार के आगे लगा दिया। इससे उन्हें अपनी कार रोकनी पड़ी। मनदीप के अनुसार ऑटो चालक ने तुरंत किसी को फोन किया। कुछ ही मिनटों में एक गाड़ी में सवार 12 युवक मौके पर पहुंच गए। आते ही युवकों ने उन्हें कार से बाहर खींच लिया और घेरकर बेसबॉल व डंडों से हमला शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक हुए हमले से वह संभल नहीं सके और जमीन पर गिर पड़े। आरोप है कि इसके बावजूद हमलावर लगातार मारपीट करते रहे। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों को आता देख हमलावर भाग गए। शिकायतकर्ता के मुताबिक मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन उतार ली और जेब में रखे रुपये भी निकाल लिए।

घायल अवस्था में मनदीप को परिजन और स्थानीय लोग तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ढकोली लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उसे सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजा, चंदन, नीरज, रोहित, उमाशंकर और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
सभी हमलावर उन्नाव उत्तर-प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed