फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In Mohali district, three people including two women lost their life due to dengue, 75 patients were found

मोहाली जिले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों ने डेंगू से हारी जिंदगी की जंग, 75 मरीज मिले

Tue, 26 Oct 2021 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
In Mohali district, three people including two women lost their life due to dengue, 75 patients were found
मोहाली। जिले में डेंगू की वजह से सोमवार को दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 75 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। साथ ही डेंगू से मरने वाले लोगों की संख्या 24 हो गईं है और जिले में मरीजों की कुल संख्या 2191 हो गई है। वहीं, दूसरी ओर सेहत विभाग की टीम ने डेंगू के हाई रिस्क एरिया बलौंगी में दबिश दी। इस दौरान कई तरह की खामियां सामने आई और सेहत विभाग की ओर से सभी को जागरूक किया गया। साथ ही कहा गया कि वह अपने घरों के आसपास एक तो गंदगी और पानी जमा न होने दें और साफ सफाई जरूर रखें। इसी वजह से डेंगू वाला मच्छर पैदा होता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक डेंगू की वजह से जान गंवाने वालों में डेराबस्सी के निजी अस्पताल में भर्ती 39 वर्षीय एक पुरुष, ढकोली निवसी 65 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला और खरड़ के साथ लगते गांव की 56 वर्षीय एक महिला शामिल है। दोनों महिलाओं का मोहाली स्थित दो नामों निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा था। वहीं, हाई रिस्क एरिया बलौंगी में जिला एपीडीमोलोजिस्ट डॉ. विक्रांत नागरा की अगुवाई में टीम गई थी। डॉ. नागरा ने बताया कि इलाके में अब तक 211 केस सामने आ चुके हैं। टीम ने जांच में पाया कि इलाके में गंदगी बहुत ज्यादा है। खासकर खाली बोतले, डिस्पोजल गिलास व प्लास्टिक का कूड़ा लोगों के घरों की छत्तों व विभिन्न जगह पर गिरा मिला। जिसमें जरा सा पानी जमा होने से मच्छर का लारवा पैदा होना आम बात है। कई लोगों ने अपने घरों में बहुत ज्यादा पानी इकट्ठा किया हुआ था। जिससे लारवा पैदा होने का सबसे ज्यादा खतरा था। यहां तक पुलिस थाने के सामने ग्राउंड में भी सफाई का बुरा हाल था। थाने के सामने ग्राउंड काफी संख्या गाड़ियां खड़ी रहती हैं। जिनमें मच्छर पैदा होने की संभावना ज्यादा रहती है। डॉ. नागरा ने लोगों को सलाह दी है कि शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनें। अगर कोई डेंगू का संदिग्ध मरीज मिलता है तो उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाए। अस्पताल में उसका इलाज मुफ्त होता है। किसी भी तरह की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर-104 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed