{"_id":"5ef2637e8ebc3e42ec14a24a","slug":"in-jangpura-people-accused-tubewell-operator-of-giving-illegal-water-connections-mohali-news-pkl379114011","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगपुरा में लोगों ने लगाया ट्यूबवेल ऑपरेटर पर पानी के अवैध कनेक्शन देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगपुरा में लोगों ने लगाया ट्यूबवेल ऑपरेटर पर पानी के अवैध कनेक्शन देने का आरोप
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। गांव जंगपुरा के लोगों ने सरकारी ट्यूबवेल ऑपरेटर पर लोगों के घरों में अवैध पानी के कनेक्शन देने का आरोप लगया है। इसके साथ ही लोगों ने यह भी कहा है कि ऑपरेटर अपनी ड्यूटी के समय पर ही लोगों के घरों में जाकर पाठ भी करता है।
इस मामले को लेकर लोगों ने तुरंत संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की है।
गांव निवासी अवतार सिंह ने बताया कि जल सप्लाई विभाग ने उनके गांव के निवासी अर्जन सिंह पुत्र राम सिंह को ट्यूबवेल ऑपरेटर की जिम्मेदारी सौंपी हुई है। लेकिन अर्जन अपनी जिम्मेदारी में कोताही बरत रहा है। उसने कई व्यापारिक संस्थानों को अपने फायदे के लिए अवैध कनेक्शन दे रखे हैं। अवतार सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि ट्यूबवेल ऑपरेटर कभी भी समय पर पानी सप्लाई के लिए ट्यूबवेल को नहीं चलता और अगर उसे समय पर पानी की सप्लाई के लिए ट्यूबवेल चलाने के लिए कहा जाता है तो वह लोगों को बुरा-भला कहता है।
इतना ही नहीं गांव में किसी से भी पूछ लो अर्जन सिंह अपनी ड्यूटी के समय पर ट्यूबवेल से गायब रहता है और लोगों के घरों में जाकर पाठ करता है। वह कभी भी समय पर ट़्यूबवेल को नहीं चलता, इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अर्जन सिंह की मनमर्जी की शिकायत लोगों ने ग्राम सभा के व्हाट्सएप ग्रुप में भी डाली थी, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। लोगोें ने मांग की है कि पानी की सप्लाई सुचारू करवाई जाए जिससे इस गर्मी के मौसम में लोगों को समय पर पानी मिल सके।
इस मामले को लेकर जब संबंधित विभाग के जेई विवेक से बात की तो उन्होंने कहा कि वह बुधवार को खुद गांव में जाकर मामले की जांच करेंगे। अगर ऐसा हुआ तो वह ट्यूबवेल ऑपरेटर के खिलाफ बनती कार्रवाई करेंगे। उसे समझना चाहिए कि गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की सप्लाई देना बहुत जरूरी होता है। उसकी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।