{"_id":"615229d18ebc3efd131ae246","slug":"in-district-mohali-movement-on-the-roads-remained-closed-on-the-call-of-bharat-bandh-shops-did-not-open-in-the-market-mohali-news-pkl4282350156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मोहाली में भारत बंद की कॉल पर सड़कों पर आवाजाही रही बंद, बाजार में नहीं खुली दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मोहाली में भारत बंद की कॉल पर सड़कों पर आवाजाही रही बंद, बाजार में नहीं खुली दुकानें
विज्ञापन
मोहाली/खरड़। केंद्र सरकार की ओर से पारित कृषि के नए तीन कानूनों के खिलाफ जिले में संयुक्त भारतीय किसान मोर्चे के आह्वान पर सोमवार को दी गई भारत बंद की कॉल को पूरा समर्थन मिला। इस दौरान जहां बाजार पूरी तरह से बंद रहे। वहीं, सड़कों पर आवाजाही भी नामात्र रही। किसानों की ओर से सभी राष्ट्रीय और राज्य हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी करके आवाजाही बंद कर दी गई थी। ऐसे में सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक जहां वाहनों की ब्रेक लग गई थी, वहीं पर रुके रहे। इस दौरान केवल जरूरी वाहनों और इमरजेंसी सेवाओं को ही जाने दिया गया। एयरपोर्ट जाने वाले निजी वाहनों को किसानों ने नहीं जाने दिया। इसके बाद लोगों को पैदल ही जाना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक शहर में सुबह 4 बजे से किसान जुटना शुरू हो गए थे। करीब 6 बजे उन्होंने गाड़ियां, ट्रैक्टर आदि वाहन लगाकर आवाजाही पूरी तरह से रोक दी। इस दौरान सेक्टर-66 के बेस्टेक मॉल के बाहर पक्का मोर्चा लगाकर कर बैठे भारतीय किसान यूनियन कादियां मोहाली के सचिव मनिंदर सिंह ने बताया कि बंद के बावजूद सेक्टर-82 में कुछ महिला वर्कर वाली फैक्ट्रियों में काम चल रहा था, जिन्हें विनती करके बंद करवाया गया। साथ ही मोहाली मंडी बोर्ड के कुछ विभाग दरवाजा बंद करके अंदर काम कर रहे थे, युवा किसनों ने उन्हें 12 बजे तक बंद करवा दिया। फेज-11 के सरकारी स्कूल भी बंद करवा दिए गए। उन्होंने बताया कि भारत बंद का समर्थन शांति से किया जा रहा है यहां आने वाली हर गाड़ी की चेकिंग की गई, ताकि भारत बंद को सफल बनाया जा सके। इसके लिए खास कर युवाओं की ड्यूटी लगाई गई थी। वहीं, चाय-पानी के साथ लंगर का भी बंदोबस्त किया गया। इसी तरह गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां सोहाना के बाहर से गुजर रहे एयरपोर्ट रोड पर भी किसानों ने प्रदर्शन किया। इसमें काफी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चें और युवा शामिल हुए। इसी तरह फेज 3/5 की लाइटों पर उद्योगपतियों और व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। इसके अलावा गोदरेज लाइट प्वाइंट, फेज-8, 9-10 लाइट प्वाइंट, आइसर लाइट प्वाइंट, वेरका चौक, फेज-1 और 6 में प्रदर्शन हुआ। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस मुलाजिम तैनात रहे। वहीं, इमरजेंसी और जरूरी वाहनों को निकलने दिया गया।
सीएम सिटी 10 घंटे पूरी तरह रहा बंद
सीएम सिटी खरड़ में नेशनल हाईवे को करीब 10 घंटे के लिए जाम किया गया। इस दौरान चंडीगढ़ से लुधियाना नेशनल हाईवे और खरड़ से बनूड़ जा रही रोड पर आवाजाही बंद रही। किसानों ने खरड़ बस स्टैंड पर जाम लगाया। इस बंद में बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हुई। कई युवाओं ने अपने दफ्तर सं छुट्टी तक ले रखी थी। भारतीय किसान यूनियन लखोवाल के जिला उप प्रधान जसपाल सिंह नियामियां, गुरमीत सिंह खूनीमाजरा, गुरनाम सिंह दाऊं और रविंदर सिंह देहकलां आदि ने कहा कि पिछले 10 महीनों से संयुक्त किसान मोर्चे के नेताओं की ओर से कृषि के तीनों नए कानूनों को लेकर देश भर के किसानों को साथ लेकर दिल्ली के बॉर्डरों पर संघर्ष किया जा रहा है। लेकिन केंद्र सरकार ने अपने कान बंद कर रखे हैं। इस कारण अब संघर्ष को और तेज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग किसानों के संघर्ष में शामिल हो रहा है।
विज्ञापन
कुराली में रही जाम की स्थिति
कुराली और ब्लॉक माजरी में भारत बंद को पूरा समर्थन मिला। इस दौरान किसानों ने कई जगहों पर चक्का जाम लगाकर रोष प्रदर्शन किया। किसानी संघर्ष के 300 दिन पूरे होने पर दिए इन आदेशोें के तहत सोमवार को किसान संगठनों की ओर सेे संयुक्त किसान मोर्चे के नेतृत्व में स्थानीय शहर के मेन चौक, बडौदी टोल प्लाजा, सिंघपुरा बाइपास चौक, सिंघभगवंतपुरा टी-प्वाइंट और सहौडा में चक्का जाम करके रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसान संगठनों की अपील पर मजूदरों, व्यापारियों, ट्रांसपोटरों और विद्यार्थियों की ओर से किसानों के साथ एकता बढ़ाने के लिए अपना भरपूर समर्थन दिया गया और अपने कारोबार बंद रखे। इसी दौरान अस्पतालों, दवा की दुकानों, राहत और बचाव कार्यों और जरूरी सेवाओं में शामिल होने वालों सहित सभी इमरजेंसी विभागों को छूट दी गई।
डिलीवरी ब्वॉय को जेब से भरने पड़े 800 रुपये
जोमैटो फूड डिलीवरी करने वाले राकेश यादव ने बताया कि वे चंडीगढ़ से फूड डिलीवरी करने लिए मोहाली में दाखिल हुए। लेकिन यहां हर मोड़ पर किसानों ने रास्ता बंद कर रखा था। वह भी किसानों का समर्थन करते हैं मोहाली से ऑर्डर मिला तो हम दो जोमैटो कर्मी ऑर्डर देने मोहाली पहुंचे, लेकिन हर रास्ते से हमें वापस मोड़ दिया गया। काफी रास्तों पर घूमने के बाद और दो घंटों के इंतजार करने के बाद भी न तो ग्राहक ने ऑर्डर कैंसिल किया और न हम उन तक पहुंच पाए। ऐसे में कंपनी की ओर से नियम के मुताबिक 800 रुपये मेरे ही अकाउंट से काट लिए गए।
खरड़ में बड़े दुकानदारों ने आधा शटर खोल बेचा सामान
भले ही खरड़ में अधिकतर दुकानदारों ने भारत बंद की कॉल का समर्थन किया, लेकिन नया शहर बडाला रोड पर एक नामी मिठाई की दुकान पर आधा शटर खोलकर पूरा दिन जमकर बिकवाली चलती रही। जबकि उस एरिया की छोटी दुकानें बंद रहीं। ऐसी ही स्थिति फेज-3बी2 की मार्केट में भी देखने को मिली। फेज-5 में भी एक नामी शोरूम इसी तरह आधा शटर खोलकर चलता रहा।
जिले भर में भारत बंद रहा शांतिपूर्ण
सोमवार को भारतीय किसान मोर्चे की ओर से रखी गई भारत बंद की कॉल के दौरान जिले भर में शांति रहीं, कहीं कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। इस दौरान पुलिस ने पूरी जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी निभाई और वहीं किसान नेताओं ने भी इमरजेंसी सेवाओं में कोई बाधा नहीं डाली। जिसमें एंबुलेंस और जिन लोगों को इमरजेंसी में काम से जाना था उन्हें जाने दिया गया। इसके लिए पुलिस विभाग और किसान नेताओं का धन्यवाद।
- ईशा कालिया, डीसी जिला मोहाली।