{"_id":"606b77d68ebc3e59144f1dac","slug":"in-derabassi-youth-attacked-father-and-son-women-also-injured-mohali-news-pkl4094160116","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी में युवकों ने पिता-पुत्र पर किया हमला.. महिलाएं भी हुईं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेराबस्सी में युवकों ने पिता-पुत्र पर किया हमला.. महिलाएं भी हुईं घायल
विज्ञापन
डेराबस्सी। वार्ड नंबर-9 के अधीन पड़ते गांव गांव माहींवाला में कुछ युवकों ने एक परिवार पर हमला कर पिता-पुत्र को गंभीर घायल कर दिया। इस हमले में कुछ महिलाएं भी जख्मी हो गई हैं। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
घायल त्रिलोकी वर्मा ने बताया कि गांव के ही कुछ युवक दहशत फैलाने के लिए आए दिन किसी न किसी के साथ लड़ाई-झगड़ा करते रहते हैं। रविवार देर शाम आरोपी युवक उनके 11 वर्षीय भतीजे को कुछ लड़कों से पिटवा रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध करते हुए वह उसे छुड़वाने पहुंचे तो युवकों ने उन पर और उनके परिवार पर भी हमला कर दिया। इस हमले में त्रिलोकी और उनका पुत्र मोनित गंभीर रूप में घायल हो गए।
त्रिलोकी ने बताया कि आरोपी युवकों में ऐ एक युवक का पिता डेराबस्सी पुलिस स्टेशन में तैनात है। इस कारण वह रौब झाड़ता रहता है।
डीएसपी डेराबस्सी गुरप्रीत सिंह बैंस ने कहा कि घायलों की शिकायत पर मामले की जांच चल रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।