{"_id":"5f8a02d28ebc3e9be55bb439","slug":"in-corona-crisis-also-increases-risk-of-dengue-mohali-news-pkl391236617","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट में डेंगू का खतरा भी बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संकट में डेंगू का खतरा भी बढ़ा
विज्ञापन
जीरकपुर। कोरोना संकट में अब डेंगू का खतरा भी बढ़ने लगा है। जीरकपुर, ढकोली व बलटाना से डेंगू के चार नए केस सामने आए हैं। इन्हेें मिलाकर जीरकपुर में डेंगू का आंकड़ा छह पर पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग की टीम ने जहां डेंगू के मरीजों की पुष्टि की है, वहीं इनडोर क्षेत्र में स्प्रे भी करवाया है। इसके अलावा आसपास के क्षेत्र में नगर काउंसिल की ओर से फॉगिंग भी शुरू करवा दी गई है। इसके अलावा नगर काउंसिल की टीम ने चार लोगों के चालान काटे हैं। बता दें कि एक ओर जहां लोग कोरोना को हराने में जुटे हैं, वहीं जागरूकता के अभाव से घरों में डेंगू का लारवा पनपने लगा है। इसका खुलासा स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जाने वाले सर्वे रिपोर्ट में हुुआ है।
यहां से आए डेंगू के मामले
- पहला निर्मल छाया टावर
- दूसरा सावित्री ग्रीन गाजीपुर रोड
- तीसरा बलटाना का सैनी विहार फेज-पांच
- चौथा ढकोली की गुरुनानक एनक्लेव
- पांचवां एमएस एनक्लेव
- छठा जीरकपुर के पभात से
डेंगू के लक्षण
तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, जी मचलाना व उलटियां आना, थकावट महसूस होना, चमड़ी पर दाने व हालत खराब होने पर नाक, मुंह व मसूड़ों से खून बहना।
विज्ञापन
सावधानियां
- कूलर, गमले व फ्रिज की ट्रे को सप्ताह में एक बार साफ करें।
- छतों पर रखी पानी की टंकियों के ढक्कन अच्छी तरह बंद करें।
- टूटे बर्तनों, ड्रमों व टायरों आदि को खुले में न रखें।
- घरों के आसपास पानी न जमा न होने दें
- जमा पानी में सप्ताह में एक बार जला काला तेल डाल दें।
- शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनें।
- सोने के समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।