फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In Balongi, a person was cheated of Rs 2.90 lakh by selling a land for Rs 9 lakh, case registered

Mohali News: बलौंगी में 9 लाख में जमीन का सौदा कर ठगे 2. 90 लाख, केस दर्ज

Thu, 30 May 2024 04:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
In Balongi, a person was cheated of Rs 2.90 lakh by selling a land for Rs 9 lakh, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोहाली। बलौंगी के आजाद नगर में 9 लाख रुपये में जमीन का सौदा कर 2.90 लाख रुपये का बयाना करके रजिस्ट्री न करवाने के आरोप में एक व्यक्ति पर ठगी का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान संदीप कुमार निवासी आजाद नगर बलौंगी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ इसी क्षेत्र की रहने वाली रेनू देवी ने बलौंगी थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी संदीप के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर लिया है।


पुलिस को रेनू ने बताया कि आजाद नगर में वह किराये के मकान पर रहती है। वह आजाद नगर में ही अपना मकान खरीदने के लिए प्लॉट की तलाश कर रही थी। इसी बीच 11 अप्रैल 2019 को संदीप कुमार ने उससे अपनी प्रॉपर्टी के बारे में बातचीत की और कहा कि वह इसे बेचना चाहता है। जमीन का सौदा 9 लाख रुपये तय हुआ। संदीप कुमार ने उससे बयाने के तौर पर 2 लाख रुपये ले लिए। एग्रीमेंट में लिखा कि यह जगह संदीप कुमार की है और इस जगह पर किसी तरह का बैंक लोन नहीं है। एग्रीमेंट होने के बाद संदीप कुमार ने बातों में लेकर रेनू से 15 मई 2019 को 40 हजार और 4 मार्च 2020 को 50 हजार रुपये कुल 90 हजार रुपये और वसूल लिए। कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि संदीप कुमार व उसकी पत्नी ने इस जगह पर पहले ही पंजाब नेशनल बैंक से 14.74 लाख रुपये का लोन ले रखा है। बैंक ने उनकी जमीन पर नोटिस लगा दिया है जिसमें उक्त जमीन का कब्जा लेने संबंधी कार्रवाई करने का जिक्र किया गया है। जांच में सामने आया कि संदीप ने जमीन का बयाना करने से पहले ही बैंक लोन लिया हुआ था। बाद में इस मामले की शिकायत एसएसपी मोहाली को दी गई और जांच के बाद डीए लीगल की राय लेने उपरांत आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed