फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In Aerocity, thieves stole jewelry and cash and then cylinders. They fled when the family saw them, but were later caught

Mohali News: एरोसिटी में गहने-नकदी के बाद सिलिंडर लेने आए चोर, घर वालों ने देखा तो भागे, बाद में पकड़े गए

Mon, 06 Apr 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
In Aerocity, thieves stole jewelry and cash and then cylinders. They fled when the family saw them, but were later caught
मोहाली। एरोसिटी इलाके में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इसमें दो युवकों ने पहले एक घर से गहने चोरी किए और फिर दोबारा उसी घर में सिसिंडर चोरी करने लौट आए। मकान मालकिन ने अपने दोस्तों की मदद से दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मकान मालकिन नेहा मनहास निजी कंपनी में कार्यरत हैं। दो साल से एरोसिटी में किराए पर रह रही हैं। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को वह अपने पैतृक गांव गई थीं। 2 अप्रैल को लौटने पर उन्होंने घर का सामान बिखरा पाया और पीछे की खिड़की टूटी मिली। जांच में रसोई और बाथरूम के नल उखड़े हुए थे। वॉश बेसिन भी क्षतिग्रस्त था। अलमारी से सोने की चेन, डायमंड टॉप्स, चांदी की पायल समेत अन्य कीमती गहने गायब थे।
विज्ञापन

दूसरी चोरी के प्रयास में रंगे हाथ पकड़े गए
नेहा ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद जब वह घर लौटीं, तो देखा कि दो युवक घर में घुसकर गैस सिलिंडर चोरी करने की कोशिश कर रहे थे। शोर मचाने पर आरोपी सिलिंडर छोड़कर भाग गए, लेकिन अपने औजार वहीं छोड़ गए। बरामद औजारों में पेचकस, चाकू और रिंच शामिल थे। अगले दिन नेहा ने अपने दोस्तों जतिन राठी और अनमोल ठाकुर के साथ मिलकर आरोपियों की तलाश शुरू की। एरोसिटी के सी-ब्लॉक गेट नंबर-8 के पास दोनों युवक दिखाई दिए, जिन्हें पहचान कर पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान आशीष पासी उर्फ आशीष और अंकित निवासी सेक्टर-49 चंडीगढ़ के रूप में बताई। दोनों ने चोरी की वारदातें कबूल कर ली हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed