{"_id":"67c8b7a89d6ea28509069f8b","slug":"impact-of-cms-visit-registrations-did-not-stop-in-the-district-mohali-news-c-71-1-mli1005-126285-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सीएम के दौरे का असर, जिले में नहीं रुकीं रजिस्ट्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सीएम के दौरे का असर, जिले में नहीं रुकीं रजिस्ट्रियां
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मंगलवार को तहसील और सब तहसील में ताबड़तोड़ दौरे का असर जिले में दिखाई देने लगा। तहसीलदारों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था। लेकिन सरकार के सख्त निर्देशों के बाद रजिस्ट्री का काम नहीं रोका गया और सभी तहसीलदारों ने कार्यालय में काम किया। जीरकपुर, डेराबस्सी, मोहाली और खरड़ में दिनभर रजिस्ट्री का काम चलता रहा। इस काम को जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार चेक करते रहे कि किसी को रजिस्ट्री में कोई भी समस्या न आए।
जीरकपुर की तहसील में दिनभर में करीब 100 से ज्यादा रजिस्ट्री हुईं, वहीं, डेराबस्सी और खरड़ में भी रजिस्ट्री की संख्या करीब 100 के आसपास ही रही। मोहाली में एक दिन में नब्बे से ज्यादा रजिस्ट्री की गईं। मोहाली में जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि रजिस्ट्री में कोई समस्या न आए, इसके लिए इंतजाम कर दिए गए हैं। इसके ऊपर लगातार नजर रखी जा रही है कि तहसील में रजिस्ट्री लगातार चलें।