फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Immigration company cheated girl, suicide attempt

मोहाली: इमीग्रेशन कंपनी से आहत होकर लड़की ने दी जान देने की कोशिश, ठग लिए थे चार लाख

Sat, 31 Aug 2019 12:39 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 31 Aug 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
Immigration company cheated girl, suicide attempt
प्रतीकात्मक तस्वीर
पंजाब के जिला रोपड़ की एक लड़की ने उच्च पढ़ाई कर कनाडा में जाकर अपना करियर बनाने का फैसला लिया था। लड़की के पेरेंट्स ने भी इसमें उसका पूरा साथ दिया। करीब चार लाख रुपये फेज-3बी2 से चलने वाली एक नामी इमीग्रेशन कंपनी को दिए लेकिन कंपनी ने अंबेंसी में जाली दस्तावेज लगाकर लड़की से धोखधड़ी की। जब लड़की ने अबेंसी में जाकर पता किया तो पोल खुली।
विज्ञापन


इसके बाद शुक्रवार को लड़की कंपनी में पहुंची और इस दौरान आहत लड़की ने कोई जहरीली चीज निगल ली जिससे उसकी सेहत बिगड़ गई। लड़की को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना मटौर के एसएचओ इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि अभी तक उनके पास इस संबंधी शिकायत नहीं आई है। हालांकि लड़की के परिजन शहर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रोपड़ के गांच चूहड़माजरा निवासी एक युवती ने बीएसई केमिस्ट्री की पढ़ाई की थी। उसने कनाडा में पढ़ाई करने के लिए फेज-3बी2 स्थित एक इमीग्रेशन कंपनी को चार लाख कुछ समय पहले दिए थे लेकिन लड़की को कनाडा नहीं भेजा गया। कंपनी का कहना था कि उसका वहां से वीजा रिजेक्ट हो गया है। इसके बाद उसे कहा कि उसकी फाइल सिंगापुर के लिए लगा देते हैं लेकिन वहां पर उसकी बात नहीं बनी। जब उसने एबेंसी में जाकर पता किया तो पता चला कि कागज जाली लगाए हुए थे। इसके बाद से लड़की परेशान चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की ने सुसाइड नोट में लिखी सारी आपबीती
सूत्रों से पता चला है कि लड़की ने इस संबंधी अपने घरवालों को भी सूचित कर दिया था। लड़की का कहना था कि वह अपनी जिंदगी से काफी आहत है। ऐसे में वह अपनी जिंदगी खत्म करना चाहती है। सूत्रों की माने तो लड़की ने जहरीली चीज निगलने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा हुआ था जिसमें सारी आपबीती लिखी हुई थी। वहीं, पता चला है कि घटना के बाद इमीग्रेशन कंपनी ने खुद को सेफ रखने के लिए पिछले दरवाजे से लड़की को अस्पताल पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed