{"_id":"673d09d33f6c32c608033614","slug":"illegal-construction-was-done-in-many-villages-gmada-demolished-it-with-jcb-mohali-news-c-71-1-mli1005-122100-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कई गांवों में किया था अवैध निर्माण, गमाडा ने जेसीबी से ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कई गांवों में किया था अवैध निर्माण, गमाडा ने जेसीबी से ढहाया
विज्ञापन
डेराबस्सी। गमाडा ने कई गांवों में बनी अवैध कॉलोनियों में किए गए निर्माणों को जेसीबी चलाकर ढहाया। इनमें गांव हरीपुर हिंदुआ, मोरठीकरी गांव की अवैध कॉलोनियां शामिल रहीं। इन सभी को दोबारा निर्माण करने की हिदायत दी गई और ऐसा करने पर कॉलोनाइजर्स पर केस दर्ज करने को कहा गया।
गमाडा के अधिकारियों के अनुसार पेरीफेरी एक्ट के नियमों की उल्लंघन के साथ ही यहां पर हाइकोर्ट के निर्देशों को भी ताक पर रख दिया गया था। कॉलोनियां काटकर यहां लगातार अवैध निर्माण किए जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक नगर परिषद के बाहरी इलाके में डेराबस्सी के करीब तीन दर्जन गांव हैं। इसमें से अधिकतर पेरीफेरी दायरे में हैं। यह चंडीगढ़ की सीमा से 16 किलोमीटर के दायरे में हैं।
नगर निकाय और गांवों की लाल लकीर को छोड़ इस क्षेत्र में बिना मंजूरी के निर्माण पर पाबंदी लगा दी है। इसके साथ ही दर्जनों गांव गमाडा के मास्टर प्लान में शामिल हैं। जबकि इस क्षेत्र में मास्टर प्लान को भी ताक पर रखकर कालोनियां धड़ल्ले से काटी जा रही हैं।
विज्ञापन
गमाडा के जेई शुभकरन ने बताया कि डीटीपी हरिंदरपाल सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम के साथ इन गांवों में बेनामी अवैध कालोनियों पर गमाडा की रेगुलेटरी ब्रांच ने कार्रवाई की। इस दौरान निर्माणाधीन मकान, मोटरेबल सड़कें व प्लाटों के इर्द-गिर्द की गई बाउंड्री गिरा दी गईं। इसके साथ ही सीवर के पाइप, सड़कें और प्राइवेट बिल्डरों के लगाए गए बिजली के खंभे भी उखाड़ दिए गए। उन्होंने अपील की है कि अपनी जिंदगी भर की कमाई सही जगह पर लगाएं। इस कार्रवाई के दौरान गमाडा का सिक्योरिटी स्टाफ भी मौजूद था।