फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Illegal construction being done on government land was demolished, city council took action

Mohali News: सरकारी जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण तोड़ा, नगर परिषद ने की कार्रवाई

Thu, 07 Aug 2025 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction being done on government land was demolished, city council took action
ज़ीरकपुर। नगर परिषद की एनक्रोचमेंट टीम की ओर से बुधवार शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को हटाया। यह कार्रवाई नगर परिषद दफ्तर के पिछली ओर स्थित भूमि पर की गई, जहां कुछ लोगों ने बिना अनुमति के चारदीवारी कर कब्जा जमा रखा था।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, बीते कुछ दिनों से नगर परिषद को शिकायतें मिल रही थीं कि दफ्तर के पीछे की सरकारी ज़मीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण करवाया जा रहा है। जब टीम ने मौके का मुआयना किया तो देखा गया कि लगभग पूरी ज़मीन को चारदीवारी से घेरकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार शाम लगभग 4 बजे नगर परिषद की एंक्रोचमेंट विंग, जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। जैसे ही दीवार तोड़ने का कार्य शुरू हुआ, अवैध कब्जा करने वाले लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। वहां मौजूद महिलाओं ने जेसीबी के आगे खड़े होकर काम में बाधा डालने की कोशिश की। स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई और लगभग आधे घंटे तक बवाल का माहौल रहा। हालांकि मौके पर मौजूद एंक्रोचमेंट विंग के इंचार्ज और अन्य नगर परिषद कर्मियों ने संयम बरतते हुए विरोध कर रही महिलाओं को शांत किया और उन्हें वहां से साइड हटा दिया गया। इसके बाद जेसीबी मशीन से चारदीवारी को तोड़ दिया गया।
विज्ञापन


नगर परिषद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पहले मौखिक रूप से लोगों को चेतावनी दी गई थी, लेकिन बार-बार समझाने के बावजूद जब अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो अंत में यह कार्रवाई की गई है। स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद की इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि यदि समय रहते ऐसी अवैध गतिविधियों पर रोक न लगाई गई तो सरकारी ज़मीनें धीरे-धीरे निजी हाथों में चली जाएगी और बाद में इन्हें वापस लेना मुश्किल हो जाता है। नगर परिषद की ओर से यह भी संकेत दिए गए हैं कि आने वाले दिनों में अन्य इलाकों में भी ऐसे अवैध कब्जों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की सरकारी ज़मीन पर कब्जा करने से बचें, अन्यथा क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






सरकारी जमीन पर कब्जे करने की हमें शिकायतें मिल रही थी, जिसे हमने रोका था। लेकिन वहां लगातार काम किया जा रहा था। जिसे आज तोड़ दिया गया है। -चरणपाल सिंह, एमई नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed