{"_id":"5defe6598ebc3e879c00fb8c","slug":"illeagal-mining-going-on-in-lalldu-mohali-news-pkl3595513199","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालड़ू में बैखोफ चल रहा मिट्टी माइनिंग का खेल, प्रशासन मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालड़ू में बैखोफ चल रहा मिट्टी माइनिंग का खेल, प्रशासन मौन
विज्ञापन
लालड़ू। खनन माफिया ने अब अपने पांव लालड़ू में भी पसारने शुरू कर दिए है। काउसिंल के तहत आते क्षेत्र कौलीमाजरा के रकबे पर दिन में भी अवैध मिट्टी के खेल जोरों पर जारी है। खनन माफिया जमीन समतल करने की आड़ में प्रशासनिक व माइनिंग विभाग की आंखों में धूल झोक कर जेबें भरने में लगे हुए हैं, जबकि प्रशासन मौन है।
जानकारी के अनुसार आईटीआई से थोड़ूी दूर कौलीमाजरा की यह जमीन जंगल में है। यहां पर अवैध तौर पर कई एकड़ जमीन से मिट्टी उठाने का काम बैखोफ चल रहा है और कई फुट गहरी मिट्टी उठाई जा चुकी है। मिट्टी उठाने के लिए ठेकेदार की एक जेसीबी व 4-6 ट्रैक्टर-ट्रालियां मौके पर पहुंच रही थी। मिट्टी उठाने वाले ठेकेदार जसबीर सिंह ने बताया कि जमीन मालिक ने माइनिंग विभाग से जमीन को समतल करने की अनुमति ली हुई है। कई फुट मिट्टी उठाई जाने के सवाल पर उसने बताया कि अभी कुछ फुट ही मिट्टी उठाई है, मुझ से पहले मिट्टी किस ने उठाई, मालूम नहीं है।
वहीं जमीन मालिक बलबीर सिंह लैहली जो वार्ड नंबर 17 की पार्षद के पति हैं, ने बताया कि उक्त जमीन को समतल करने की अनुमति माइनिंग विभाग से ली है, वे पास के अपने खेतों में लगे बोरवेल के बराबर जमीन को समतल कर रहे हैं और उठाई गई मिट्टी अपने घरों में गिरा रहे हैं।
विज्ञापन
नगर काउसिंल लालड़ू के ईओ बरजिन्दर सिंह ने बताया कि उक्त जमीन काउसिंल के तहत आती है, जांच कर पता लगाया जाएगा। इस संदर्भ में जिला माइनिंग अधिकारी गुरप्रीतपाल संधू ने बताया कि किसान को जमीन समतल की अनुमति मिलती है और मिट्टी अपने घर के कार्य के लिए उठाकर प्रयोग कर सकता है लेक्नि मिट्टी को बेच नहीं सकते। वे मौके का दौरा कर उल्लंघना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
फोटो संख्या 935 936