{"_id":"608b1a6a8ebc3ed1e853da91","slug":"if-you-get-a-message-to-help-money-from-your-social-media-account-then-be-careful-mohali-news-pkl411914086","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर आपके किसी जानकार के सोशल मीडिया एकाउंट से पैसे की मदद करने का मैसेज आए तो रहें... सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर आपके किसी जानकार के सोशल मीडिया एकाउंट से पैसे की मदद करने का मैसेज आए तो रहें... सावधान
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही अब ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिर भी सक्रिय हो गए हैं। वह आपके रिश्तेदारों, दोस्तों और जानकारों के नाम की फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना रहे हैं। साथ ही खुद के इलाज के लिए पैसे की मांग कर रहे हैं। जिला साइबर सेल ने लोगों के लिए इस संबंधी एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें साफ किया है कि इस तरह के मैसेज में न फंसे। रिश्तेदारों से संपर्क करने के बाद पैसे आदि ट्रांसफर करने की कार्रवाई करें। एसपी साइबर सेल गुरजोत सिंह कलेर ने कहा कि ऑनलाइन ठगी करने वाले काफी शातिर होते हैं। ऐसेे में लोग खुद सतर्क रहें। साथ ही ऐसी स्थिति में तुरंत साइबर क्राइम को शिकायत करें।
जानकारी के मुताबिक कोरोना महामारी में लोगों की मुसीबत का ऑनलाइन ठगी करने वाले अपराधी पूरा फायदा उठा रहे हैं। वह इन दिनों फेसबुक, इंस्टाग्राम या अन्य सोशल एकाउंट पर लोगों का फर्जी अकाउंट तैयार कर रहे हैं। इसके बाद उनके लिंक वाले लोगों को तुरंत पैसे मांगने के लिए मैसेज कर रहे हैं। इस तरह के मामले कुछ समय से काफी बढ़ गए हैं। साइबर क्राइम ब्रांच के पास इस तरह के मामलों की शिकायत आ रही हैं। इसके बाद जिला पुलिस विभाग की तरफ से इस संबंधी एडवाइजरी जारी की गई। अधिकारियों की मानें तो लोग अपने बारे में ऑनलाइन किसी से भी ज्यादा जानकारी शेयर न करें। ठग लोगों की इस नासमझी का भी फायदा उठाते हैं।
आईपीएल मैचों में सटटा लगाने वाले पर भी नजर
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इन दिनों आईपीएल टी-20 के मुकाबले चल रहे हैं। ऐसे में कई लोग इन मैचों पर भी सट्टा लगाते हैं। जिला प्रशासन की तरफ से इस चीज भी नजर रखी जा रही है। पुलिस की टीमे हर इलाके में जा रही हैं और लोगों को आगाह किया जा रहा है कि वह ऐसे लोगों के चक्कर में न आएं। वरना बाद में उन्हें परेशानी उठानी पड़ सकती है। इससे पहले मोहाली में इस तरह के कई सट्टेबाज पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
मोबाइल से कर पाएंगे सीधी शिकायत
देश में बढ़ रही ऑनलाइन ठगी से लोगों को बचाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से भी काफी प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए cybercrime.gov.in नाम से एक साइट बनाई गई है। इसके माध्यम से लोग कहीं भी बैठकर अपनी शिकायत कर पाएंगे। इस साइट पर की गई शिकायत अपने आप ही संबंधित एरिया की पुलिस तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा लोकल पुलिस थाने में भी शिकायत दी जा सकती है।