फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   If there is no lifting of crops in Kharar soon, people will face trouble: Prem Singh Chandumajra

खरड़ में जल्द ही फसल की लिफ्टिंग नहीं हुई तो लोगों को होगी परेशानी : प्रेम सिंह चंदूमाजरा

Fri, 14 May 2021 02:16 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
If there is no lifting of crops in Kharar soon, people will face trouble: Prem Singh Chandumajra
खरड़। पूर्व सांसद शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आढ़तियों और मजदूरों की अदायगी नहीं की और मंडियों में जमा गेहूं की फसल की लिफ्टिंग नहीं की तो आने वाले दिनों में पंजाब के हालात और खराब हो जाएंगे।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने अनाज मंडी खरड़ में आढ़तियों को पेश आ रही मुश्किलों को सुनने के बाद कही। उन्होंने कहा कि आढ़ती बेहद परेशानी में हैं, सवा लाख टन गेहूं की खरड़ की मंडी से लिफ्टिंग नहीं हुई। मंडी में जल्द ही मक्की, सूरजमुखी की फसल आने लगेगी तो किसान इन फसलों को कहां रखकर जाएंगे और खरीद के बाद आढ़ती कहां रखेंगे। इस मौके पर उन्होंने पंजाब मंडीकरण बोर्ड के सचिव से अपील की है कि वह मंडी से गेहूं की फसल की तुरंत लिफ्टिंग करवाएं और आढ़तियों तथा मजदूरों का बनता भुगतान करवाएं। आढ़तियों ने कहा कि मजदूर अपने घर जा रहे हैं। सरकार ने मजदूरों और आढ़तियों की बनती रकम उनके खातों में नहीं डाली है।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन- फोटो नंबर- 12 खरड़-फोटो नंबर 03
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed