फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   If the road is not built, you will show the power of vote by pressing NOTA

सड़क न बनी तो नोटा दबाकर दिखाएंगे वोट की ताकत

Sun, 30 Jan 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
If the road is not built, you will show the power of vote by pressing NOTA
जीरकपुर। नगला रोड की खस्ता हालत के खिलाफ स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नो रोड नो वोट के बैनर लेकर अलग-अलग पार्टियों के उम्मीदवारों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि चुनाव से पहले सड़क न बनी तो वह नोटा का बटन दबा कर सभी पार्टियों के उम्मीदवारों को नकारेंगे।
विज्ञापन

नगला रोड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर के नीचे बड़ी गिनती में इस सड़क पर बसी सोसायटियों व कॉलोनियों के निवासियों की तरफ से सड़क की हालत के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले लंबे समय से इस सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लाखों रुपये खर्च कर उन्होंने इस सड़क पर स्थित सोसायटियों में फ्लैट व कॉलोनियों में प्लाट खरीद कर घर बनाए हैं परंतु सड़क की हालत गांवों से भी बुरी बनी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ए क्लास जीरकपुर काउंसिल को करोड़ों रुपये की हरेक साल आमदन होती है परंतु इसके बावजूद अभी तक शहर निवासी सड़कों, सीवरेज, नाली व गलियों और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे हैं। हरेक पार्टी के उम्मीदवार की तरफ से जीरकपुर में विकास के बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं परंतु जमीनी स्तर पर हालत बद से भी बदतर हैं। जहां शहर में जाम की बड़ी समस्या बनी हुई है। वहीं, बारिश के पानी की निकासी के कोई प्रबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के दिनों में सड़क पर चलना मुश्किल
सड़कों की हालत लंबे समय से खस्ता बनी हुई है। इस सड़क पर बारिश के दिनों में चलना मुश्किल हो जाता है। सड़क पर इतने बड़े बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं जहां हर समय पर हादसों का खतरा बना रहता है। सड़क के बीच पेड़ खड़े हैं जहां कई बड़े हादसे घट चुके हैं परंतु इसके बावजूद कोई इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क बनने तक राजनीतिक नेताओं का बायकाट करने और वोटिंग वाले दिन नोटा का बटन दबा कर सभी राजनीतिक उम्मीदवारों को नकारने की चेतावनी दी है।
कोट्स....
बारिश रुकने बाद अब शहर में सभी जरूरत के मुताबिक काम किए जाएंगे। जल्द ही इस सड़क की हालत सुधारी जाएगी।
-गिरिश वर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर काउंसिल
कैप्शन -नगला रोड के निवासी प्रदर्शन करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed