फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   If the garbage dumps are not raised from the markets, then you will lag behind in the cleanliness ranking.

बाजारों से कूड़े के ढेर नहीं उठेंगे तो स्वच्छता रैंकिंग में फिर पिछड़ेंगे

Mon, 28 Feb 2022 01:59 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
If the garbage dumps are not raised from the markets, then you will lag behind in the cleanliness ranking.
मोहाली। शहर की स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के लिए नगर निगम की ओर से किए जा रहे प्रयासों की रविवार को उस समय हवा निकल गई, जब शॉपिंग स्ट्रीट समेत विभिन्न बाजारों में गंदगी के ढेर लग गए। इस गंदगी से बदबू भी उठ रही है, जिससे यहां से आवाजाही करने वाले लोगोें को दिक्कत उठानी पड़ रही है। इसके साथ ही इलाके की सुंदरता पर ग्रहण लग रहा है। हालांकि अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शहर कई बाजारों में रविवार को सफाई नहीं हुई। इससे यहां के कूड़ेदान कचरे से भर गए हैं। इतना ही नहीं फुटपॉथों पर भी गंदगी के ढेर लग गए हैं। यह हालत फेज-7 स्थित शापिंग स्ट्रीट से लेकर अन्य तमाम बाजारों में है। जबकि इन बाजारों में लोगों का सबसे ज्यादा आना जाना रहता है और इस बाजार की तुलना चंडीगढ़ के सेक्टर-17 से की जाती है। ऐसी ही हालत फेज-5 के बाजार के अलावा फेज-दो और फेज-एक के सभी बाजारों के ब्लॉकों में देखने को मिली। अधिकतर बाजारों में कूड़ेदान गंदगी से भर गए हैं। इतना ही नहीं लावारिस पशु भी इन पर मुंह मार रहे थे।
विज्ञापन

इस संबंधी समाजसेवी अनिल झा का कहना है कि यह शहर का एक गंभीर मुद्दा है। नगर निगम को पहल के आधार पर रोजाना सफाई करवानी चाहिए। अगर अब नगर निगम ने सफाई का जिम्मा अपने अधीन ले लिया है तो इस बार की चूक बर्दाश्त नहीं की जा सकती। नगर निगम के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने बताया कि शहर की सफाई के मामले में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जा सकेगी। नगर निगम की ओर से इस पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में मोहाली को 81वां स्थान मिला है। लेकिन अब नगर निगम टॉप-50 में जगह बनाने के लिए प्रयास कर रहा है। इसके तहत नगर निगम ने सफाई का काम खुद के हाथ में ले लिया है। इसके अलावा कई तरह के काम भी करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed