{"_id":"5ee92a698ebc3e42b4102f3c","slug":"if-someone-in-your-area-has-come-from-outside-then-call-the-health-department-mohali-news-pkl3783991153","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपके इलाके में कोई बाहर से कोई आया है तो सेहत विभाग को करें कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपके इलाके में कोई बाहर से कोई आया है तो सेहत विभाग को करें कॉल
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी जिले में तीन दिनों में 34 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। यह सारे बाहरी राज्यों से आए लोग या उनके संपर्क वाले हैं। वहीं, अब इस बीमारी पर काबू पाने के लिए आम लोग भी सेहत विभाग के मददगार बन पाएंगे।
विभाग ने स्पेशल हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि वह बाहर से आने वाले लोगों के बारे में इस नंबर पर सूचित कर सकते हैं। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
सिविल सर्जन ने बताया कि 12 से 14 जून के बीच में जिले में कुल 34 कोरोना के केस सामने आए हैं। जोकि अब तक के सबसे अधिक केस हैं। उन्होंने बताया कि इन केसों में नौ दिल्ली, मुंबई, यूपी व मुज्जफरपुर से आए लोग हैं। जबकि 18 केस इन लोगों के संपर्क में आने वाले हैं। कुल मिलाकर 27 केस बाहरी लोगों के हैं। जबकि सात केस जिले के लोगों से संबंधित हैं जो इंफ्लूएंजा लाइक इलनेस यानी शूगर आदि बीमारियों से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
फिर भी इनके स्त्रोत तलाशने की प्रक्रिया चल रही है। जो भी व्यक्ति बाहरी राज्यों से आए हैं वह मोहाली जिले के निवासी हैं। ऐसे में इनकी संख्या मोहाली के आंकड़ों में जुड़ी है। उन्होंने बताया कि सेहत विभाग की टीमें पूरी प्लानिंग से जुटी हुईं हैं। पॉजिटिव आए मरीजों के संपर्कों को तलाश कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। सिविल सर्जन ने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों संबंधी हेल्प लाइन नंबर 0172-2219506 पर कॉल करें।
ऐसे बचें कोरोना से
सिविल सर्जन ने लोगों को हिदायत दी है कि वह मास्क, रुमाल, कपड़े व चुन्नी आदि से मुंह को कवर करके चलें। वहीं, एक-दूसरे से उचित दूरी बनाकर रखें। इसके अलावा समय-समय पर हाथ धोते रहना चाहिए। सेहत विभाग कोरोना से निपटने के लिए पूरी प्लानिंग के साथ जुटा हुआ है। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि छोटी-मोटी बीमारी होने पर अस्पताल न आएं। बल्कि हेल्प लाइन नंबर 104 पर कॉल करें।