फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   'I am contesting the election on Congress ticket, clear the misunderstanding'

‘कांग्रेस की टिकट पर मैं ही चुनाव लड़ रहा हूं, गलतफहमी दूर कर लें’

Tue, 04 Jan 2022 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
'I am contesting the election on Congress ticket, clear the misunderstanding'
मोहाली। कुछ दिनों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक बलबीर सिंह सिद्धू के भाजपा ज्वाइन करने की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही थीं। सोमवार को इसी मामले को लेकर विधायक बलबीर सिंह सिद्धू मीडिया से रूबरू हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह घटिया प्रचार उनके विरोधी ही साजिश रचकर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं आज सबको साफ कर देना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी की टिकट पर ही मोहाली से विधानसभा चुनाव लड़ रहा हूं। किसी को कोई गलतफहमी है तो वह दूर कर ले। वह कांग्रेसी है और कांग्रेस से ही जुड़े रहेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को सेक्टर-80 में एक होटल में मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि 4-5 दिन से वह देख रहे हैं कि उनके जो विरोधी चुनावी मैदान में हैं। वह गलत प्रचार का सहारा ले रहे हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल की गई कि सिद्धू की भाजपा के सीनियर नेता अमित शाह से बैठक हुई। इसमें तीन सीटों को लेकर फैसला हुआ। इसमें दो एमएलए और एक सांसद की सीट है। उन्हें यह देखकर काफी हैरानी हुई कि आखिर लोगों की सोच इतनी छोटी कैसे हो गई। सिद्धू ने कहा कि 2010 में तो उन पर और उनके भाई पर हत्या का झूठा केस दर्ज कर दिया था। उन पर दबाव तक बनाया गया था, लेकिन वह फिर भी नहीं हिले। उन्होंने एक पार्टी के उम्मीदवार का नाम लिए बिना कहा कि वह पिछले 15 दिन तक हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से टिकट के लिए चक्कर काट रहे थे। लेकिन उन्हें साफ इनकार कर दिया था। जब चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री बने तो वह सबसे आगे बैैठे थे।
विज्ञापन

सिद्धू ने केजरीवाल से पूछा सवाल
विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने नगर निगम चंडीगढ़ में चुनाव के बाद जीते हुए अपने पार्षदों को शपथ दिलाई थी कि कोई पार्टी छोड़कर न जाए। लेकिन वह उनसे पूछना चाहते हैं कि मोहाली में जिस व्यक्ति को चुनावी मैदान में उतारा है, क्या वह शपथ लेकर उस चीज से पीछे तो नहीं हटेगा। उक्त व्यक्ति का राजनीतिक करियर देखा जाए कि वह किस पार्टी में रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त पार्टी का उम्मीदवार ही बताए कि उनका स्टैंड क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस में रहने तक कैप्टन के साथ थे
जब मीडिया ने बलबीर सिंह सिद्धू से सवाल किया कि आप कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी रहे हैं, तो क्या वह उनके साथ जाएंगे। इस पर उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह कहीं भी जाएं। जब तक वह कांग्रेस में थे तो वह उनके साथ थे। वह अभी कांग्रेस पार्टी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि वह 25 साल से हलके में काम कर रहे हैं। मोहाली में जिन प्रोजेक्टों का शिलान्यास किया है वह पूरे किए जाएंगे। पूरा मोहाली उनके लिए परिवार की तरह है।

गवर्नर पर है केंद्र सरकार का दबाव
36 हजार मुलाजिमों को विभागों में स्थायी करने के मामले में विधायक सिद्धू ने कहा कि गवर्नर पर केंद्र सरकार का दबाव है। इसी वजह से इस मामले को लटका रहे हैं, ताकि उन्हें आगामी विस चुनाव में इस चीज का फायदा मिल सके। उन्होंने कहा कि अगर वेतन की बात करें तो पंजाब का कांस्टेबल दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर से ज्यादा सैलरी लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed