फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Husband was running away from the car after killing his wife, died in truck accident

पत्नी की हत्या कर कार से भाग रहा था पति.. जानिए क्या हुआ

Sat, 06 Feb 2021 02:32 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Husband was running away from the car after killing his wife, died in truck accident
खरड़। सन्नी एनक्लेव में वीरवार की रात किसी बात पर हुई बहस के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की तेजधार चाकू और कैंची से बाथरूम में हत्या कर दी। इसके बाद पकड़े जाने के डर से वह मौके से अपनी डस्टर कार में फरार हो गया। इस दौरान जैसे ही वह चंडीगढ़ के इलाके में पहुंचा तो उसकी कार सड़क पर खड़े एक ट्रक के पीछे जा टकराई और उसकी भी मौत हो गई। मृतक पत्नी की पहचान वर्षा चौहान निवासी भोपाल और पति की पहचान 34 वर्षीय वारिस कयामरूदीन निवासी गुरुग्राम हरियाणा के रूप में हुई है। इस मामले में चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सन्नी एनक्लेव की कोठी नंबर-2435-बी में किराये पर रह रहे पति-पत्नी में वीरवार को देर रात किसी बात पर बहस हो गई। इस दौरान गुस्से में आए पति ने बाथरूम में अपनी पत्नी पर तेजधार चाकू और कैंची से कई वार कर दिए। इस हमले में उसकी पत्नी ने वहीं पर दम तोड़ दिया। इसके बाद पति अपनी कार में फरार हो गया और रास्ते में सड़क हादसे में उसकी भी मौत हो गई। मकान मालकिन रूचि डोगरा ने इस वारदात की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद खरड़ की डीएसपी रूपिंदरदीप कौर सोही, एसपी देहाती रवजोत कौर ग्रेवाल, खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन के इंचार्ज दलजीत सिंह और सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी इंचार्ज हर्ष गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि महिला का खून से लथपथ शव बाथरूम में पड़ा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे के लेकर सरकारी अस्पताल खरड़ की मॉर्चरी में रखवा दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतका वर्षा के परिवार को इस वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन

पति दो दिन रहा गायब, पत्नी ने पुलिस को दी थी शिकायत
सन्नी एनक्लेव में कोठी की मालकिन रूचि डोगरा ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी दोनों एक माह पहले ही उनके घर किराये पर रहने आए थे। दोनों किसी एग्जाम की तैयारी कर रहे थे। 16 जनवरी को दोनों कहीं विदेश जाने की तैयारी में थे। तीन दिन पहले मृतका का पति वारिस कयामरूदीन दो दिन के लिए घर से गायब हो गया था। पत्नी ने उसके गायब होने की शिकायत सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी में लिखवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ के एक होटल में की थी तोड़फोड़
जिस दौरान दो दिन के लिए वर्षा चौहान का पति गायब था तो उसको किसी का फोन आया था कि उसका पति चंडीगढ़ के एक होटल में तोड़फोड़ कर रहा है। इस पर वर्षा होटल जाकर पति को घर ले आई थी। इसके बाद से दोनों में झगड़ा हुआ था। वीरवार की रात भी इसी बात पर दोनों में रात करीब दो बजे झगड़ा हुआ था। इसी दौरान पत्नी की हत्या करके पति फरार हो गया था।

जानकारी के मुताबिक पत्नी की हत्या कर वारिस कयामरूदीन अपनी डस्टर कार से फरार हो गया। इस पर कयामरूदीन ने अपनी कार गांव जंडपुर की ओर भगा ली और गांवों से होता हुआ पंजाब-चंडीगढ़ के बॉर्डर सारंगपुर पहुंच गया। यहां तड़के ही उसकी कार तोगा लाइट प्वाइंट धनास चंडीगढ़ पर एक खड़े ट्रक ट्राले के पिछले हिस्से से जा टकराई और वह गंभीर घायल हो गया। चंडीगढ़ पुलिस को पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक चालक ने इस दुर्घटना की सूचना दी। चंडीगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल वारिस कयामरूदीन को एंबुलेंस की सहायता से सेक्टर-16 सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खरड़ सिटी पुलिस के थानाध्यक्ष दलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed