फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Husband forcibly got wife's abortion done, case filed against five people in two cases

पति ने जबरन करवाया पत्नी का गर्भपात, दो मामलों में पांच लोगों पर केस दर्ज

Sun, 04 Jul 2021 02:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Husband forcibly got wife's abortion done, case filed against five people in two cases
जीरकपुर। थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अपनी ही पत्नियों का जबरन गर्भपात करवाने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पहले मामले में शिकायतकर्ता भूमिका निवासी फेज-11 मोहाली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी अशोक बिश्नोई से 10 अक्टूबर, 2016 में हुई थी और दो साल से वह फेज-11 मोहाली में रह रहे थे। उस समय वह पांच महीने की गर्भवती थी और अपने बच्चे को मोहाली में ही जन्म देना चाहती थी। लेकिन उसका पति इस बच्चे को रखना नहीं चाहता था और उस पर गर्भपात करवाने का दबाव बना रहा था, लेकिन वह हमेशा उसका विरोध करती थी। इस कारण वह उसके साथ लड़ाई झगड़ा करता था। 13 जून को पति उसको बच्चे को रखने के हक में कहकर और उसका चेकअप करवाने के बहाने एक निजी अस्पताल में ले गया। यहां डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगा दिया और वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो उसे दर्द होने लगा और पता चला कि उसका गर्भपात करवा दिया गया है, जबकि वह 5 माह की गर्भवती थी। उसकी हालत और खराब हो गई। बाद में उसके पति ने उसे धमकाया और जबरदस्ती कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर करवा लिए। इस मामले की जांच एसपी देहात कर रही थीं। इसके बाद पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

दूसरा मामले में रुपिंदर कौर निवासी सैनी विहार, फेज-2 बलटाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी रणजीत सिंह भंगू से 8 फरवरी, 2020 को हुई थी। दहेज में उसके पिता ने आई-20 कार, 21 तोले सोना, फर्नीचर का सारा सामान दिया था। लेकिन कुछ दिनों बाद ही उसके ससुराल परिवार ने दहेज के कारण उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। कुछ समय बाद वह गर्भवती हो गई। 19 अगस्त 2020 को उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और पेट में टांगे मारी। इसके बाद जब उसकी हालत खराब हुई तो चंडीगढ़ के सेक्टर-22 अस्पताल ले गए। यहां उसका गर्भपात हो गया। इसकी जांच डीएसपी जीरकपुर द्वारा की गई फिर जांच एसपी देहात के पास भेजी गई। पुलिस ने जांच के बाद रुपिंदर कौर के ससुराल परिवार के रणजीत सिंह, परमजीत कौर, तारा सिंह निवासी मकान नंबर-118 न्यू डिफेंस कॉलोनी जीरकपुर और ननद सतवंत कौर के बेटे अर्शदीप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed