{"_id":"619aae6eb007f537b362ef0b","slug":"how-was-this-flyover-built-sir-in-the-rain-roads-become-ponds-mohali-news-pkl433719044","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह कैसा फ्लाईओवर बनाया जनाब... बारिश में सड़कें बन जाती हैं तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह कैसा फ्लाईओवर बनाया जनाब... बारिश में सड़कें बन जाती हैं तालाब
विज्ञापन
खरड़। शहर में रोजाना लगने वाले जाम को हल करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से करोड़ों की लागत से फ्लाईओवर बनाया गया था, लेकिन अब फ्लाईओवर की वजह से इसके किनारे पर बसी 12 से ज्यादा के करीब रिहायशी सोसाइटियों के लोग बारिश होने पर परेशानी में आ जाते हैं।
फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड उसकी ऊंचाई अधिक हो गई है ऐसे में जहां फ्लाईओवर का पानी रिहायशी सोसाइटियों की तरफ आ जाता है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इतना ही नहीं सड़क पर हालात तालाब जैसे बन जाते हैं। लोगों का कहना है कि वह इस मामले को लेकर कई बार एसडीएम खरड़ को मिल चुके हैं। परंतु प्रशासन की ओर से इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, फ्लाईओवर की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कत पारवती एन्क्लेव, मां शिमला होम्स, राजधानी समेत करीब आधा दर्जन सोसाइटियों को आ रही है। लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर से सोसाइटियों की तरफ जाने वाली सड़क भी टूट गई है। इससे हादसों का डर बना रहता है। इसके अलावा सड़क पर अतिक्रमण की समस्या भी आ रही है। लोग आए दिन दिक्कत उठा रहे हैं और झगड़े भी होते हैं, लेकिन इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है जबकि यह इलाका नगर काउंसिल में पड़ता है। ऐसे में नगर काउंसिल को चाहिए कि पहल के आधार पर इलाके को सुधारें ताकि करीब दस हजार से अधिक लोगों को इसका फायदा मिल सके।
विज्ञापन
क्या कहते हैं लोग
मेन लाइन से जोड़ा जाए फ्लाईओवर का पानी
खरड़ बलौंगी फ्लाईओवर के पानी को रोड किनारे बनाए गए नालों से जोड़ा जाए ताकि बारिश के दौरान सोसाइटियों में पानी न आए। यह काम पहल के आधार पर किया जाना चाहिए, क्योंकि बारिश का कोई समय नहीं है।
-हरमीत कंबोज पम्मा, मेंबर पंजाब कांग्रेस बीसी कमिश्नर
इलाके की सड़कों को सुधारा जाए
सर्दियों का मौसम शुरू होने में कुछ समय ही शेष रह गया है। 15 दिसंबर के बाद सड़कों पर प्रीमिक्स नहीं डाली जाती। काउंसिल को चाहिए कि इलाके की मुख्य सड़कों पर प्रीमिक्स डालें ताकि लोगों को इसका फायदा हो सके
-पवन सिंह, पार्वती एन्क्लेव
पानी की निकासी का हो प्रबंध
फ्लाईओवर की सर्विस रोड की ऊंचाई काफी अधिक हो गई है। जबकि रिहायशी इलाके में आने वाली सड़क काफी नीचे रह गई है। इससे पानी की निकासी में दिक्कत आती है। प्रशासन को पहल के आधार पर इस समस्या को हल करना चाहिए।
-बलदेव सिंह रावत, पार्वती एन्कलेव
सड़कों पर लगे है कूड़े के ढेर
इलाके की सभी सोसाइटियां टाप क्लास हैं। कई नामी लोग इलाके में रहते हैं। इसके बावजूद नगर काउंसिल की ओर से सफाई को सही ढंग से ख्याल नहीं रखा जाता। जगह जगह गदंगी के ढेर लगे हैं। कई जगहों पर तो कूड़ेदान भी नहीं रखे गए है। इस कारण सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर दिखाई देते हैं। इस दिशा में भी कार्रवाई की जानी चाहिए।
-प्रिंसिपल सुशील कंबोज, खरड़