फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Hotel and dhaba operators are spreading filth, and complaining leads to death threats.

Mohali News: होटल-ढाबा संचालक फैला रहे गंदगी, शिकायत करने पर मिलती है जान से मारने की धमकी

Tue, 25 Nov 2025 12:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hotel and dhaba operators are spreading filth, and complaining leads to death threats.
जीरकपुर। एमएस एनक्लेव के मकान नंबर-26 से 33 के पीछे स्थित शोरूमों में चल रहे ढाबों और होटलों की लापरवाही ने इलाके में गंदगी और अव्यवस्था को चिंताजनक कर दिया है। दाल की गंध, कूड़े का अंबार और लगातार सीवर ओवरफ्लो जैसी समस्याओं के चलते स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर परिषद और प्रशासन के लोगों में भारी रोष है। रिहायशी लोगों का आरोप है कि ढाबों और होटलों से निकलने वाला गंदा पानी खुले में छोड़ा जा रहा है। इससे बदबू के साथ–साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। यह स्थिति कई बार निवासियों और शोरूम संचालकों के बीच तनाव का कारण बन चुकी है। इसी समस्या को लेकर हाउस नंबर 29 की निवासी मंजली शर्मा ने थाना ढकोली प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी है। दूसरी तरफ ढाबा-होटल संचालकों द्वारा भी शिकायत दी गई है। मंजली शर्मा का आरोप है कि जब उन्होंने गंदगी और सीवरेज से जुड़ी दिक्कतों का विरोध किया, तो उन्हें जान से मारने की धमकी तक दी गई। मंजली शर्मा का कहना है कि कई शिकायतों के बावजूद न ढाबों पर रोक लगी और न ही सीवरेज की समस्या का हल निकाला गया। स्थानीय निवासी कमल शर्मा, मंजली शर्मा, अमित शारदा, सुमन शारदा, कांता शर्मा, उमा शारदा, हिमानी लाटा, करन लाटा, अतुल लाटा, भूपेश लाटा, ऋषि फानन, संदीप वाधवा, मनीषा यादव, विशाल यादव, कमलेश राठौर और नीलम राठौर ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध रूप से संचालित ढाबों की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए, सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या को तुरंत ठीक किया जाए, गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए और धमकी देने वालों पर मामला दर्ज किया जाए। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान न हुआ तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन



दोनों पक्षों की तरफ से हमारे पास शिकायत आई है, जिसकी हम गहनता से जांच कर रहे हैं। जांच मुकम्मल होने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। - निर्मल सिंह, एएसआई, जांच अधिकारी थाना ढकोली
विज्ञापन


जिन होटल वा ढाबा संचालकों द्वारा गंदगी फैलाई जा रही है नगर परिषद जीरकपुर तरफ से एक अभियान चलाकर होटल वा ढाबा संचालकों के जल्द ही चालान काटे जाएंगे। - मनोज कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed