फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Horticulture employees staged a sit-in for their demands, sought their rights

Mohali News: बागवानी कर्मचारियों ने मांगों के लिए दिया धरना, मांगा हक

Tue, 06 Jun 2023 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Horticulture employees staged a sit-in for their demands, sought their rights
शासन, प्रशासन कर्मचारी हेडर के साथ लगाएं
विज्ञापन

सीएमसी हाॅर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर सेक्टर-17 के नगर निगम कार्यालय के बाहर की नारेबाजी
चंडीगढ़। बागवानी कर्मचारियों ने सोमवार को सेक्टर-17 के नगर निगम कार्यालय के बाहर अपनी मांगों के लिए धरना देकर अपने हक की मांग की। कर्मचारियों ने यह धरना सीएमसी हाॅर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन चंडीगढ़ के आह्वान पर दिया और नारेबाजी की।
इस धरने में फेडरेशन ऑफ यूटी इंप्लाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ़ के साथ संबंधित यूनियनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। भारी संख्या में महिला कर्मचारियों ने भी धरने में शामिल होकर नारेबाजी की। इस धरने की प्रधानगी यूनियन के प्रधान हरकेश चंद ने की।
विज्ञापन

यूनियन के महासचिव रघबीर चंद ने कहा कि प्रमुख मांगों में 10 साल पूरे कर चुके सभी डेलीवेज कर्मियों को खाली पदों पर पक्का किया जाए, विभाग में खाली पड़े पदोन्नत और सीधी भर्ती के पदों को जल्द भरा जाए, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन, जीपीएफ, ग्रेच्युटी और एक्सग्रेसिया भुगतान करने, डेलीवेज कर्मियों को संशोधित वेतनमान देने, 2016 के बाद सेवानिवृत कर्मियों को संशोधित वेतनमान और महंगाई भत्ता देने, 1 अप्रैल, 2023 से संशोधित किए डीसी रेट में छोड़ी गई कैटेगरीज का डीसी रेट संशोधित करने और पार्कों, ग्रीन बेल्टों को एमओयू के मार्फत निजी ठेकेदारों को देने का फैसला वापस लेने की मांगे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मौजूद कर्मचारियों को यूनियन के महासचिव एवं फेडरेशन प्रधान रघवीर चंद, यूनियन के प्रधान हरकेश चंद, चेयरमैन एम सुब्रहमण्यम, खजांची सोहन सिंह, उप प्रधान सुभाष, संयुक्त सचिव हरदीप सिंह, पूर्व प्रधान भीम सेन, राम बख्श सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया। इन्होंने मांगे न मानने पर नगर निगम के अधिकारियों की कड़ी निंदा।
साथ ही कर्मचारी नेताओं ने कहा कि नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी मांगों का सकारात्मक हल निकालने के बजाय पार्कों और ग्रीन बेल्टों को एमओयू के मार्फत निजी कंपनियों के हवाले कर रहे हैं। इस प्रस्ताव को तुरंत रद्द किया जाए। इस धरने को फेडरेशन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कटोच के अलावा ध्यान सिंह, अमरीक सिंह, गुरमीत सिंह, हरपाल सिंह, सिकंदर शर्मा, तोपलान, राजेंद्रन, प्रेमपाल, रेखा शर्मा, बिहारी लाल, नसीब सिंह सहित भातृ संगठनों के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इन्होंने प्रशासक के सलाहकार को कर्मियों को नियमित करने, डेलीवेज कर्मियों को संशोधित वेतनमान देने, सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन लाभ शीघ्र देने और पार्कों, ग्रीन बेल्टों को निजी हाथों में सौंपने के निगम के फैसले पर दखल देने की मांग की।

इस अवसर पर कर्मचारियों ने नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त हरजीत सिंह संधू को अपनी मांगों के लिए ज्ञापन भी सौंपा। इसके साथ ही धरने में विशेष प्रस्ताव पास कर यूटी के बागवानी विभाग को वन विभाग के अधीन करने की निंदा की और इस फैसले को तुरंत रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed