{"_id":"683a0cd4ede4b29d330719c9","slug":"horrific-accident-on-chandigarh-ambala-flyover-tipper-breaks-divider-and-hits-car-car-overturns-three-times-mohali-news-c-71-1-spkl1025-129642-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़-अंबाला फ्लाईओवर पर भीषण हादसा : डिवाइडर तोड़कर कार से टकराई टिप्पर, तीन बार पलटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़-अंबाला फ्लाईओवर पर भीषण हादसा : डिवाइडर तोड़कर कार से टकराई टिप्पर, तीन बार पलटी कार
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
मोहाली। चंडीगढ़-अंबाला फ्लाईओवर पर जीरकपुर में अनियंत्रित टिप्पर डिवाइडर तोड़कर अंबाला की तरफ से आ रही एक कार से टकरा गई। भीषण हादसे में कार तीन पलटी खाकर सीधी हो गई। हादसे में टिप्पर के अगले हिस्से का एक्सल टूटकर दोनों टायर बाहर निकल गए। शुक्रवार शाम आठ बजे हादसे के बाद फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया। कार सवार घायलों की पहचान रोहित, राहुल और हिमांशु के रूप में हुई है। घायलों को स्थानीय लोगों ने पुलिस और सड़क सुरक्षा फोर्स के पहुंचने से पहले ही राहगीरों ने घायलों को जीएमसीएच-32 पहुुंचाया, वहां से उनको फोर्टिस में भर्ती कराया गया है। तीनों को चिंताजनक हालत में आईसीयू में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद टिप्पर चालक भाग गया।
टिप्पर चालक चंडीगढ़ से डेराबस्सी की तरफ जा रहा था। कार सवार तीन लोग अंबाला से चंडीगढ़ की तरफ जा रहे थे। टिप्पर चालक का नियंत्रण बिगड़ने के कारण डिवाइडर क्रॉस करके टिप्पर सामने से आ रही कार से जा टकराई। कार के एयरबैग खुल गए। इस दौरान कार तीन पलटियां खाकर सीधी हो गई। घायलों को राहगीरों ने दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला और प्राइवेट वाहन की मदद से जीएमसीएच-32 पहुंचाया।एसएसएफ इंचार्ज बलराज के अनुसार घायलों को परिवार को जानकारी दी गई है। वे अंबाला से आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों से मिला गोल्ड और आईफोन उनके पास जमा कराया है।
टिप्पर चंडीगढ़ में है रजिस्टर्ड
पुलिस के अनुसार ऑनलाइन रिकार्ड के अनुसार टिप्पर चंडीगढ़ में रजिस्टर्ड है। 31 जनवरी 2023 को इसका फिटनेस सर्टिफिकेट खत्म हो चुका था, जिसे रिन्यू नहीं करवाया गया। टिप्पर का नेशनल परमिट 9 मार्च 2021 और नॉर्मल परमिट 9 मार्च 2022 को खत्म हो चुका है। 23 जनवरी 2022 में टिप्पर का टैक्स भी खत्म हो चुका है। पीयूसीसी भी 24 अक्टूबर 2024 को एक्सपायर हो चुका है। बिना कागजात के नियमों का उल्लंघन कर टिप्पर चालक इसे चला रहा था। हरियाणा नंबर की कार अंबाला जिले से रजिस्टर्ड है।