फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Hooliganism of cab drivers, young man beaten in the middle of the road

Mohali News: कैब चालकों की गुंडागर्दी, बीच रास्ते में युवक को पीटा

Sun, 24 Sep 2023 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Hooliganism of cab drivers, young man beaten in the middle of the road
मोहाली। शहर में कैब चालकों की गुंडागर्दी सामने आई है। कैब चालक ने साथियों को बुलाकर युवक के घर के पास ही उसके साथ बुरी तरह मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। हमले की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित दीपक गोस्वामी की शिकायत पर मटौर थाना पुलिस ने आरोपी कैब चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित दीपक गोस्वामी निवासी मटौर ने बताया कि उसे 22-23 सितंबर की रात एक बजे निजी काम के लिए सैलून जाना था। इसके लिए उसने एक कैब बुक की, वहां पहुंचकर उसने पेमेंट की और कहा कि उसे वापस मटौर ही जाना है तो वह इंतजार कर लें। इसके बाद कैब चालक ने उसे कहा कि वह इंतजार कर लेगा। पीड़ित को वापस आने में 5-7 मिनट ऊपर लग गए। जब वह वापस आया तो कैब चालक के साथ उसकी बहस हो गई और उसने दूसरी कैब बुक करने के लिए कहा। जब पीड़ित दूसरी टैक्सी बुक करके वापस जा रहा था तो उक्त कैब चालक उसकी कैब का पीछा कर रहा था। इतने में दो और कैब आईं और उसकी कैब को उसके घर से 5-7 मीटर की दूरी पर ही बीच रास्ते में रोक लिया। इतने में पीछे आ रही कैब में से कुछ अज्ञात व्यक्ति निकलकर आए और उन्होंने उसको गाड़ी से निकालकर बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। जब वह बेहोश हो गया तो उक्त आरोपी उसे लहूलुहान करके वहां से भाग निकले। इसके बाद पीसीआर ने उसे इलाज के लिए फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed