फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Homi Bhabha Cancer Hospital started this year, people of seven states will get benefit

होमी भाभा कैंसर अस्पताल इसी साल शुरू, सात राज्यों के लोगों को मिलेगा फायदा

Fri, 15 Oct 2021 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Homi Bhabha Cancer Hospital started this year, people of seven states will get benefit
मोहाली। कैंसर की जंग से सात राज्यों को निजात दिलाने के लिए न्यू चंडीगढ़ स्थित मेडिसिटी में बन रहे होमी भाभा कैंसर अस्पताल का तोहफा इसी साल के आखिर तक लोगों को मिल जाएगा। डीसी ईशा कालिया ने निर्माणाधीन अस्पताल का दौरा कर इस पूरे प्रोजेक्ट का जायजा लिया। साथ ही सभी विभागों को मिलकर उक्त प्रोजेक्ट को तय समय से पूरा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट का जायजा लेने के बाद डीसी ने बताया कि 300 बेड का अस्पताल टर्शरी केयर सेंटर के रूप में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तरी भारत को सेहत सुविधाएं मुहैया करवाएगा। डीसी ने बताया कि अस्पताल में रेडियोथैरिपी, रेडियोलॉजी, मैमोग्राफी, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, मेडिकल आनकोलॉजी, कीमोथैरिपी, डेयर केयर वार्ड, पैथोलॉजी, माइनर ओपीडी के साथ ही सर्जिकल ऑन्कोलॉजी,रेडिएशन ऑन्कोलॉजी जैसी सुविधाएं रहेगी। उन्होंने ने कहा कि राज्य सरकार अपने राज्य के नागरिकों को अति बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाना चाहती है। सीएम इस प्रोजेक्ट को जल्दी से जल्दी आम जनता को समर्पित करने के पक्ष में है।
विज्ञापन

राज्य सरकार ने 50 एकड़ जगह दी है मुफ्त
डीसी ने बताया कि यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट टाटा मैमोरियल सेंटर मुंबई का उद्यम है। इसमें एटोमिक एनर्जी विभाग भी सहयोग कर रहा है। यह करीब 663.74 करोड़ रुपये की लागत से 40,545 वर्ग जगह में बनाया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार ने 50 एकड़ जगह बिल्कुल मुफ्त में दी थी। प्रोजेक्ट का नींव पत्थर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर अस्पताल में होंगी यह सुविधाएं
डीसी ईशा कालिया ने बताया कि कैंसर केयर अस्पताल में इलाज के लिए अति आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इनमें दो लीनियर एक्सीलेटर मशीन, बोन मेरो ट्रांसप्लांट, सीटी सिमूलेटर, एमआर सिमूलेटर, इंटरवेनशनल रेडियोलॉजी और सर्जिकल सहुलियत के साथ डे केयर सेंटर, आईसीयू और रिकवरी यूनिट शामिल रहेगी। यह अस्पताल दूसरे राज्यों में स्थित टाटा मेमोरियल अस्पतालों से भी जुड़ा होगा। यह सभी सुविधाएं ऑनलाइन मुहैया करवाई जाएंगी।

मेडिकल टूरिज्म में भी होगा सहायक
इस प्रोजेक्ट से सिर्फ यहां के लोगों को ही सुविधा नहीं मिलेगा, बल्कि राज्य सरकार के मेडिकल टूरिज्म प्रोजेक्ट को भी बल मिलेगा। इस मौके पर अतिरिक्त कमिश्नर विकास डॉ. हिमांशु अग्रवाल, अफसर इंचार्ज प्रोजेक्ट टाटा ममोरियल सेंटर मुंबई डॉ. आशीष गुलिया, असिस्टेंट मेडिकल सुपरिंटेंडेंट टाटा मेमोरियल सेंटर पंजाब डॉ. निजीत मराठे, सिविल इंजीनियर टाटा मेमोरियल सेंटर पंजाब रामगिरी पुरी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed