{"_id":"57a8e3874f1c1bb461ee4b32","slug":"himmat-singh-shergil-aap-leader-shergil-controversial-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कायम हो चुका है एफआईआर राज: शेरगिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कायम हो चुका है एफआईआर राज: शेरगिल
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हिम्मत सिंह शेरगिल ने कहा इस समय पंजाब में एफआईआर राज कायम हो चुका है। मौजूदा सरकार की कारगुजारियों को सामने लाने वालों के खिलाफ पुलिस माफिया का इस्तेमाल कर विपक्ष की आवाज दबाने के लिए एफआईआर दर्ज कराने की रणनीति अपनाई जा रही है। शेरगिल सोमवार शाम फेज-10 स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान अकाली-भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। इस मौके पर शेरगिल ने पंजाब पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। उन्हाेंने मीडिया को बताया कि चुनावी रणनीति के तहत मंगलवार को मोहाली में वह अपना पहला रोड शो करेंगे।
चुनाव से पहले आप की रणनीति के बारे में शेरगिल ने बताया कि संगठन ने हर हलके का घोषणा पत्र तैयार करने की योजना बनाई है। पार्टी ने टारगेट तय किया है कि चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी का प्रत्येक उम्मीदवार हर वोटर तक दो से तीन बार पहुंचना सुनिश्चित करे, ताकि शहर के अलग-अलग इलाकों के अलावा गांवों में समस्याओं को जानने और समझने के बाद ही यह घोषणा पत्र तैयार हो। शेरगिल ने बताया कि सभी उम्मीदवार सुबह छह से रात 11 बजे तक अपने हलके के वोटरों के बीच में रहेंगे और प्रतिदिन यह रिपोर्ट पार्टी को देनी होगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि एक ही परिवार के दो सदस्य चुनाव नहीं लड़ेंगे, जबकि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की बेदाग छवि को प्राथमिकता दी गई है। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का मुकाबला किसके साथ है? इस सवाल का सीधा उत्तर देने की बजाय शेरगिल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी की टक्कर भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के साथ है। पार्टी का मिशन है कि देश से भ्रष्टाचार से मुक्त करना है। टिकट की घोषणा के बाद खिलाफत के सुर उठने के सवाल पर शेरगिल ने कहा कि संगठन एकजुट है।