फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Himachal resident dies while getting treatment for minor itching

Mohali News: मामूली खुजली का इलाज करवाते हिमाचल निवासी व्यक्ति की गई जान

Thu, 15 Feb 2024 04:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Himachal resident dies while getting treatment for minor itching
नयागांव। न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर थाने के अधीन पड़ते गांव रसूलपुर में हिमाचल प्रदेश निवासी एक व्यक्ति को हाथों में होने वाली खुजली का इलाज करवाने पर अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। मृतक की पहचान कृष्ण कुमार निवासी गांव सेरडी थाना नालागढ़, जिला सोलन के रूप में हुई है। मृतक के भाई पवन कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि उन्हें पूरी आशंका है कि टीका लगने से भाई की जान गई है, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर कर विसरा जांच के लिए भेज दिए है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका भाई कृष्ण कुमार उम्र 53 साल बद्दी फैक्टरी में ड्राइवर की नौकरी करता था। उसके हाथों और चमड़ी में मामूली खुजली की समस्या थी। उसे किसी से पता चला कि मुल्लांपुर के पास रसूलपुर में एक मेडिकल स्टोर वाला इसका इलाज करता है। इसके बाद वे अपने भाई नेक सिंह के साथ मोटरसाईकल पर सवार होकर 9 फरवरी को रसूलपुर मेडिकल स्टोर पर पहुंचा था। यहां उसके हाथों में टीका लगाया गया था और इसके बाद वे बेहोश होकर नीचे गिर गए। बाद उसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह फिर से मेडिकल स्टोर गए तो उनका फोन नंबर और दुकान दोनों बंद मिली थी। इसके बाद पुलिस को शिकायत देकर मौत के कारण का पता लगाने और मेडिकल स्टोर मालिक पर कार्रवाई के लिए कहा है। पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed