फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   traffic jam on ambala chandigarh highway

डेराबस्सीः अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर रेत से भरा ट्रक खराब हुआ, 4 घंटे लगी रही वाहनों की लंबी लाइनें

Tue, 20 Aug 2019 11:07 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, डेराबस्सी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, डेराबस्सी Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 20 Aug 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
traffic jam on ambala chandigarh highway
चार घंटे लगा लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह साढ़े सात बजे एक ट्रक खराब होने के कारण हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम को खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते लोग चार घंटे जाम में फंस रहे। इस दौरान चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गई। वाहन चालकों को पांच मिनट के डेराबस्सी का सफर तय करन के लिए घंटों जाम में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हाईवे पर पुराने टोल प्लाजा के पास आज सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे एक ट्रक सड़क के बीच खराब हो गया। रेत से भरा यह ट्रक डेराबस्सी से जीरकपुर की ओर जा रहा था। जब यह रेलवे ओवरब्रिज पर बने पुराने टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो ट्रक में लोड ज्यादा होने के कारण इसका पिछला एक्सल टूट गया। इस कारण दफ्तरों, स्कूलों, कालेजों व अन्य कार्यों में जाने वाले लोगों की तादात इतनी ज्यादा थी कि कुछ देर में ही जाम लगना शुरू हो गया जो चार घंटे बाद खुला।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के सुबह देरी से ड्यूटी पर आने के कारण फ्लाईओवर पर यातायात जाम होने के कारण कुछ देर में ही बरवाला मार्ग पर लंबी कतारें लग गईं। सुबह नौ बजे ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाना शुरू किया। जाम के कारण इअनाज मंडी सड़क, तहसील रोड़, कालेज रोड, बरवाला रोड, मुबारिकपुर रोड भी जाम हो गई। जाम के दौरान कई एंबुलेंस भी फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी कोशिश के बाद सुबह साढ़े 11 बजे ट्रक को सड़क से एक तरफ हटवाकर जाम खुलवाया। डेराबस्सी ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई शोभा सिंह ने बताया कि सुबह के समय कुछ देर में ही लंबा जाम लग गया। इसे काबू पाने में काफी देर लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed