फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   High officials took stock of Progressive Punjab Investors Conference

मोहाली: उच्च अधिकारियों ने लिया प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन का जायजा

Thu, 16 Feb 2023 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
High officials took stock of Progressive Punjab Investors Conference
उच्च अधिकारियों ने लिया प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन का जायजा
विज्ञापन

वीआईपी सिटी के आईएसबी में 23 और 24 फरवरी को आयोजित किया जाएगा सम्मेलन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन को लेकर पंजाब सरकार की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। शहर में स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) संस्थान में 23 और 24 फरवरी को होने वाले इस सम्मेलन को लेकर बुधवार को पंजाब सरकार के अधिकारियों की ओर से संस्थान का दौरा करके तैयारियों का जायजा लिया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में राज्य सरकार द्वारा बनाए गए निवेश पक्षीय महौल को लेकर पंजाब इस समय औद्योगिक क्षेत्र में लगातार प्रगति के रास्ते चल रहा है। यह सम्मेलन उद्योग के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाएगा। आईएसबी में सम्मेलन के प्रबंधों का जायजा इनवेस्टमेंट प्रमोशन के प्रमुख सचिव दिलीप कुमार, सीईओ केके यादव, डायरेक्टर लोक संपर्क विभाग सोनाली गिरि समेत जिले के अधिकारियों ने लिया। इस सम्मेलन में प्रसिद्घ उद्योगपति, नए युग के उद्यमी, विदेशी मिशन समेत कई शख्सियतें पहुंचेेगी। सम्मेलन पंजाब की सफलता की कहानी को पेश करने और निवेशकों को आकर्षित करने का मंच होगा।

यह सम्मेलन एमएसएमई पर मुख्य ध्यान केंद्रित करने के अलावा एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग, निर्माण और लाइट इंजीनियरिंग, र्स्टाटअप, सूचना प्राघोगिकी, आटो, समेत कई क्षेत्रों को उत्साहित करेगा क्योंकि इन क्षेत्रों की भी पंजाब बड़ी संख्या में समर्थता है। इस दौरान उद्योगों की जरूरतों और मांगों बारे खुल कर चर्चा होगी। साथ ही एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिसमें पंजाब में बनाई जाती वस्तुओं को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed