{"_id":"5793d0774f1c1b247cc4c3ec","slug":"heavy-rain-water-filling-in-zirakpur-street-water-filling-in-zirakpur-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश बनी आफत, गलियां पानी से लबालब, लोग उतरे सड़कों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश बनी आफत, गलियां पानी से लबालब, लोग उतरे सड़कों पर
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Sun, 24 Jul 2016 09:44 AM IST
विज्ञापन
मोहनपुरा में जलभराव
- फोटो : amarujala
जीरकपुर में शनिवार सुबह कुछ देर हुई बारिश ने नगर परिषद के दावों की पोल खोल कर रख दी। हाल यह हुआ कि सड़कों पर कई-कई फुट पानी भर गया। गलियों का तो और भी बुरा हाल रहा। कई वाहन पानी में फंस गए। स्कूल बसें भी समय पर नहीं पहुंच पाईं। सूचना पर हलका विधायक एनके शर्मा प्रशासनिक अफ सरों सहित इलाके का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया। गौरतलब है कि जीरकपुर में नगर काउंसिल को बने 13 वर्ष से अधिक हो गए हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने पानी तक पानी की निकासी के लिए पुख्ता प्रबंध नहीं किए है। हाल यह है कि मामूली बरसात होने पर अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगते हैं।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को बारिश के कारण जहां सड़कों पर पानी भर गया। वहीं, कॉलोनियों में एक से डेढ़ फुट तक पानी भर गया। वहीं, जीरकपुर-पटियाला रोड पर पानी भर जाने के कारण दुकानदारों को परेशानी हुई। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित मेट्रो कैश एंड कैरी से लेकर गोपाल स्वीट्स एवं हलका विधायक एनके शर्मा के फार्म हाउस के पास पानी भर जाने के कारण लंबे समय तक आवाजाही प्रभावित रही। ग्लोबल बिजनेस पार्क मॉल के बाहर बरसाती नाले के लिए खोदे गए गड्ढे में कार चालक अपनी कार समेत गिर गया। वहीं, आगे निकलने की होड़ में एक बस भी फंस गई। वहीं, बलटाना के मोड़ पर कई फुट पानी भर गया। बलटाना क्षेत्र की हालत गंभीर होने की सूचना मिलने के बाद हलका विधायक एनके शर्मा, काउंसिल प्रधान कुलविंदर सोही एवं मलकीत सिंह सैणी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जायजा लेने पहुंच गए। लोगों ने आरोप लगाया कि हर बार अधिकारी अगली बारिश तक पुख्ता प्रबंध होने का दावा करते हैं, लेकिन जैसे ही बारिश का मौसम आता है तो वह दावे भूल जाते हैं।