फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Heavy rain: Water entered houses and shops, fire brigade removed it

भारी बारिश : घरों, दुकानों में घुसा पानी, फायर ब्रिगेड ने निकाला

Mon, 30 Jun 2025 12:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain: Water entered houses and shops, fire brigade removed it
मोहाली। दो दिन से रुक रुककर हो रही तेज बारिश की वजह से शहर के ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव हो गया। जीरकपुर, डेराबस्सी, लालड़ू, खरड़ के अलावा अन्य जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी हुई। शनिवार सुबह और रात के बाद रविवार रात और सुबह हुई बारिश से शहरी क्षेत्र के सेक्टरों, मार्केट, पार्कों के अलावा अन्य जगह पानी भर गया। अनेक जगह फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर पानी निकाला। सड़कें तालाब बनने की वजह से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

दोपहर बाद मौसम साफ हुआ लेकिन जलभराव की वजह से छुट्टी का मजा किरकिरा हो गया। भारी बारिश की वजह से घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया। फेज-1 और 4 में लोगों के घरों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी हुई। फेज-11 निवासी एवं भाजपा नेता संजीव जोशी ने बताया कि हर बार बारिश में क्षेत्र से पानी निकासी का प्रबंध सही न होने के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया है। इससे लोगों के घरों के सामान को नुकसान पहुंचा है। कई बार निगम के सामने पानी निकासी को लेकर लोग इस समस्या का पक्का हल निकालने के लिए गुहार लगा चुके हैं, पर कोई कार्रवाई सही ढंग से निगम ने नहीं की है। रविवार सुबह चार बजे इलाके की सत्ताधारी गुट की पार्षद रूपिंदर कौर रीना खुद पानी के बीच में खड़े होकर नगर निगम के दावों की पोल खोलती नजर आई। फेज 1 में एचएल और एचई मकानों में पानी घुसने के बाद सुबह पांच बजे फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। उससे पानी निकाला गया।
विज्ञापन





शहर के पार्क बने तालाब
शहर के नामी पार्कों में पानी रुकने से लोगों काे परेशानी हुई। तकरीबन सभी प्रमुख पार्कों में पानी भरने से तालाब का रूप धारण कर लिया। फेज-3 स्थित मैंगो पार्क, फेज-4 स्थित बोगेनविलया पार्क, फेज 3बी1 स्थित रोज गार्डन के अलावा सिल्वी पार्क और सिटी पार्क में सैर करने वाले ट्रैकों पर पानी भर गया। नेचर पार्क में भी पानी की निकासी न होने के कारण पानी रुका रहा। इसके अलावा शहर के रिहायशी क्षेत्रों के पार्क भी तालाब बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन





शापिंग स्ट्रीट और एयरपोर्ट रोड पर भरा पानी
शापिंग स्ट्रीट पर पीटीएल लाइटों से लेकर फेज-3 व 5 की लाइट पॉइंट तक पानी सड़क किनारे रुका था। निकासी न होने के कारण काफी समय से पानी सड़क पर रुका रहा। बीएसएनएल एक्सचेंज और बाल भवन गेट के सामने ज्यादा पानी रुकने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट रोड पर औद्योगिक क्षेत्र फेज-7 की सड़क ने तालाब का रूप धारण कर लिया। इसके अलावा एयरपोर्ट रोड पर कई जगह जलभराव हुआ। एयरोसिटी में भी बारिश के पानी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट रोड के साथ सटे टीडीआई सिटी के लोग रविवार को फिर आफत में आ गए। टीडीआई सिटी के प्रवेश द्वार से लेकर बाहर मुख्य सड़क पर पानी भर गया।


सड़कों पर लगे हैं कूड़े के ढेर
शहर में पहले ही कूड़े की समस्या चल रही है। शनिवार रात से हो रही तेज बारिश से रविवार सुबह एयरपोर्ट रोड पर सड़क पर कूड़े के ढेर नजर आए। इसके अलावा फेज 3बी1 के रिहायशी इलाके में कूड़ा बारिश के पानी के बीच बिखरा हुआ देखा गया। फेज 3बी1 निवासी रमन सैली ने कहा कि कई बार निगम को कूड़े के ढेर उठाने के लिए कहा गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सरकारी स्कूल के साथ जहां कूड़े के ढेर लगा है उसके सामने मंदिर और रिहायशी इलाका है। जिससे काफी समस्या आ रही है।



पीटीएल लाइट पाॅइंट पर हुई परेशानी
पीटीएल लाइट पाॅइंट पर नगर निगम की ओर से कुछ दिन पहले पाइप लाइन डालने के बाद सड़क को ईंटों से ढक दिया गया था। बारिश के दौरान ईंटें धंस गई। इस कारण वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी समस्या झेलनी पड़ी। कुछ दो पहिया चालक हादसे का शिकार भी हुए। पाइप लाइन डालने के बाद अगर निगम सही ढंग से सड़क बना देता तो शायद नुकसान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed