फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Heavy rain in the city, relief in the afternoon, increased humidity in the evening

Mohali News: शहर में झमाझम बारिश, दोपहर को मिली राहत, शाम को बढ़ी उमस

Mon, 21 Aug 2023 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain in the city, relief in the afternoon, increased humidity in the evening
मोहाली। रविवार दोपहर करीब पौने दो बजे झमाझम बारिश हुई। करीब आधे घंटे हुई बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन शाम को उमस बढ़ गई। बारिश होने के बावजूद भी तापमान न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री है। इससे कुछ देर तक लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, शाम होते-होते फिर से उमस भरी गर्मी लौट आई। इससे यह कहना गलत नहीं होगा कि अभी कुछ समय तक एसी और कूलर को आराम नहीं मिलने वाला है।
विज्ञापन

बिजली के अघोषित कट से लोग परेशान
बारिश होने के साथ ही कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। वह करीब डेढ़ घंटे बाद लौटी और रात आठ बजे के बाद बिजली का आना-जाना लगा रहा। रोज शहर के विभिन्न इलाकों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोग पीएसपीसीएल को शिकायत कर करके थक चुके हैं, लेकिन बिजली के अघोषित कम होने का नाम नहीं ले रहे। बिजली आती भी है तो लोगों को लो-हाई वोल्टेज की समस्या से दो चार होना पड़ता है। इससे अब तक कई घरों के बिजली उपकरण भी सड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed