{"_id":"611825b28ebc3ee524418f22","slug":"health-minister-will-hoist-the-flag-in-phase-6-amid-tight-security-arrangements-on-independence-day-mohali-news-pkl4235138109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच सेहत मंत्री फेज 6 में करेंगे ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच सेहत मंत्री फेज 6 में करेंगे ध्वजारोहण
विज्ञापन
मोहाली। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, साथ ही जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। शहर में जगह-जगह चेकिंग के लिए पुलिस की नाकाबंदी पूरे जिले में चल रही है। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू फेज-6 के शहीद मेजर हरमिंदरपाल सिंह सरकारी कॉलेज में ध्वजारोहण करेंगे। कोरोना के चलते सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे और परेड भी सीमित रूप में ही होगी। इस सबके बीच सभी कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया जाएगा।
आज रविवार को वीआईपी सिटी सहित पूरा देश 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाएगा। टीकाकरण को समर्पित वर्ष 2021 के स्वतंत्रता दिवस का संकल्प कोरोना पर जीत होगा। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह फेज 6 के शहीद मेजर हरमिंदरपाल सिंह सरकारी कॉलेज में होगा। कोरोना के कारण समारोह को सीमित किया गया है। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। स्कूली बच्चे भी हिस्सा नहीं लेंगे। परेड की संख्या को भी सीमित किया गया है। पंजाब पुलिस की चार टुकड़ियों और एक ब्रास बैंड के अलावा सरकारी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स की एक टुकड़ी ही परेड में हिस्सा लेगी। शनिवार को एडीसी तरसेम चंद शर्मा और एसडीएम हरबंस सिंह ने तहसीलदार विकास शर्मा और सब-रजिस्ट्रार रविंदर बांसल के साथ फेज-6 में समारोह स्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने समारोह स्थल पर कोविड प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना किए जाने की हिदायत दी। एसडीएम ने कहा कि प्रोटोकॉल के बावजूद स्वतंत्रता दिवस समारोह सीमित आयोजन के साथ पूरे हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। वहीं, शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा व हिमाचल से लगती जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। शहर के भीतरों हिस्सों और बाजारों सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस जगह-जगह नाकाबंदी कर जांच कर रही है। पुलिस रणनीति के तहत नाकों की जगह और संख्या को बदल रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में कई जगह जांच भी की गई।
इस सबके बीच टीकाकरण को समर्पित इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस पर कोरोना योद्धाओं को सम्मनित भी किया जाएगा। वीआईपी सिटी के सीनियर सिटीजन्स को कोरोना काल में लोगों की सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह सीनियर सीटिजन ही थे, जिन्होंने कोरोना लॉकडाउन के दौरान पुलिस से तालमेल कर घरों में बंद बुजुर्गों का जन्मदिन मनाकर उन्हें सरप्राइज दिया था। लोगों की जांच करवाने, इलाज में मदद करने, टीकाकरण को बढ़ावा देने और मुश्किल हालातों में लोगों में खुशी के पल बांटने के लिए मोहाली की सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के पांच सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
यह कोरोना योद्धा सीनियर सिटीजन्स होंगे सम्मानित
- जगमोहन सिंह ठुकराल, स्वर्ण चौधरी, सुखविंदर सिंह बेदी, मनजीत सिंह साहनी, हरिंदर पाल सिंह हैरी।