फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Health minister inaugurated healthy Punjab health center in Bakarpur

बाकरपुर में सेहत मंत्री ने किया तंदुरुस्त पंजाब सेहत केंद्र का उद्घाटन

Fri, 26 Mar 2021 02:16 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Health minister inaugurated healthy Punjab health center in Bakarpur
गांव बाकरपुर में सेहत मंत्री ने किया सेहत सेंटर का उद्घाटन। - फोटो : MOHALI
मोहाली। गांव बाकरपुर में वीरवार को सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने तंदुरुस्त पंजाब सेहत केंद्र का उद्घाटन किया। सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने वीरवार को राज्य भर में ऐसे 151 केंद्र जनता को समर्पित किए। राज्य में ऐसे केंद्रों की संख्या 2820 हो गई है। राज्य की 516 डिस्पेंसरियों को इन सेहत केंद्रों में तब्दील किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर सेहत मंत्री ने कहा कि जहां बेहतर शिक्षा और सेहत सुविधा लोगों को मिलती है, वहां विकास स्वाभाविक रूप से होता है। राज्य में 2820 तंदुरुस्त पंजाब सेहत केंद्र काम कर रहे हैं। जहां रोजाना करीब 21500 लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। सेहत सुविधाओं के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है। इसके मद्देनजर 11 हजार नई भर्तियां भी की गई हैं। जिससे सेहत सुविधाओं में सुधार आया है। यह सेहत केंद्र ग्रामीण लोगों, खासकर महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं। महिलाओं को अब उनके गांव या आसपास ही सेहत सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। इन सेहत केंद्रों पर टैलीकंस्लटेंसी की सुविधा भी है। इनमें एक अप्रैल से कोरोना वैक्सीन भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाकर कोरोना से जीतने की अपील की। इस मौके पर सेहत मंत्री के राजनीतिक सचिव एवं मार्केट कमेटी खरड़ के चेयरमैन हरकेश चंद शर्मा, एनएचएम पंजाब की निदेशक डॉ. अरीत कौर, सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर, डॉ. मनजीत कौर, डॉ. सिमरजीत कौर, डॉ. दलजीत कौर और डॉ. रणजीत कौर के अलावा गांव बाकरपुर के सरपंच जगतार सिंह, पंच रणजीत सिंह और हरी सिंह, नंबरदार पवित्र सिंह, पंच अजैब सिंह, गांव नंडिआली के सरपंच गुरविंदर सिंह, गांव सफीपुर के सरपंच हरदीप सिंह, सरपंच मंगल सिंह, पंच बलविंदर सिंह, सतनाम सिंह, प्रवीन अख्तर और सिमरप्रीत कौर व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed