{"_id":"5e7d02068ebc3e77b463b4d0","slug":"health-department-s-hard-work-against-corona-report-of-26-samples-negative-on-third-day-mohali-news-pkl370719841","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खिलाफ रंग ला रही सेहत विभाग की मेहनत, तीसरे दिन 26 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के खिलाफ रंग ला रही सेहत विभाग की मेहनत, तीसरे दिन 26 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
मोहाली। देश में कोराना वायरस के संक्रमण में 60 प्रतिशत की कमी आने का दावा किए जाने के साथ ही मोहाली में भी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग का लगातार तीसरा कामयाब दिन रहा। जी हां कोई नया पॉजिटिव केस नहीं आया है और सेहत विभाग की मेहनत रंग लाती नजर आ रही है।
मंगलवार के बाद से वीरवार को कोई भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। हालांकि मोहाली के 3 नए कोरोना संदिग्ध मामले जरूर सामने आए हैं। इधर, सेहत विभाग ने अपने स्टाफ सहित कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों के 49 ब्लड सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं।
प्रशासन ने ली राहत की सांस
लॉकडाउन के चलते और सेहत विभाग की मेहनत की बदौलत मोहाली में लगातार तीसरे दिन भी कोरोना का कोई पॉजिटिव केस सामने नहीं आने से सेहत विभाग, प्रशासन और जिले के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि वीरवार को मोहाली के 3 लोग कोरोना संदिग्ध पाए गए हैं। इनको चंडीगढ़ के जीएमएसएच सेक्टर-16 अस्पताल में रखा गया है। तीनों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इधर वीरवार को सेहत विभाग ने 49 लोगों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। यह सैंपल कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आए स्टाफ और अन्य नागरिकों के हैं। बुधवार को सेहत विभाग ने फेज-3ए और फेज-5 में कोरोना संक्रमित पाई गई बुजुर्ग महिलाओं और युवती के संपर्क में आने वाले 26 लोगों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे थे।
विज्ञापन
वीरवार को इन सभी 26 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सोमवार को फेज-5 की बुजुर्ग महिला के पॉजिटिव आने के बाद से कोई भी सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है।
दोबारा भेजे जाएंगे सैंपल
मोहाली में सोमवार तक 5 कोरोना संक्रमित मामले सामने आने के बाद तीन दिन राहत भरे रहे हैं। इन पांचों कोरोना संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है। तीनों की हालत स्थिर बनी हुई है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित दो लोगों का इलाज फोर्टिस अस्पताल में, एक का मैक्स में और एक का सिविल अस्पताल मोहाली में इलाज चल रहा है। जबकि एक संक्रमित व्यक्ति का इलाज चंडीगढ़ के सेक्टर-16 अस्पताल में चल रहा है। इनके सैंपल इलाज शुरू होने के 14 दिन बाद या फिर मेडिकल जांच के आधार पर दोबारा भेजे जाएंगे।
स्टाफ को लेकर सेहत विभाग चौकस
पिछले तीन दिन से राहत मिलने पर सेहत विभाग अपने स्टाफ की सेहत को लेकर चौकस हो गया है। वीरवार को जांच के लिए भेजे गए 49 ब्लड सैंपलों में कोरोना पॉजिटिव लोगों का इलाज कर रहे डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्टाफ के सैंपल भी शामिल हैं। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि स्टाफ में अभी तक कोई लक्षण नजर नहीं आए हैं, लेकिन सतर्कता बरतते हुए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि लॉक डाउन के चलते लोगों को सीधे एक दूसरे के संपर्क में आने से बचाया जा सकेगा। इससे फैलाव की चेन को तोड़ने में मदद मिलेगी। इसके लिए सबसे जरूरी सिविल सर्जन ने लोगों से सहयोग की अपील की है।