{"_id":"5f9dc72c8ebc3e9bfa0cd9ed","slug":"health-department-organized-a-cycle-rally-and-made-people-aware-mohali-news-pkl392751247","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत विभाग ने साइकिल रैली निकाल लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत विभाग ने साइकिल रैली निकाल लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन
मोहाली। सेहत विभाग की ओर से लोगों को गैर संचारित बीमारियों से बचने के लिए जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। शनिवार को सुबह फेज-5 से लेकर फेज-11 तक निकाली गई इस साइकिल रैली को सेहत विभाग के डायरेक्टर डॉ. मनजीत सिंह ने झंडी देकर रवाना किया। इस साइकिल रैली में ट्रैफिक इंचार्ज नरिंदर सूद ने भी हिस्सा लिया। इनके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों और बच्चों ने भी शिरकत की। इस मौके पर डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि लोगों में गैर संचारित बीमारियों में जैसे की शूगर, ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक, दिल की बीमारियां आदि बढ़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि इन बीमारियों से बचने के लिए लोगों को कसरत करने के साथ-साथ रोजाना साइकिल जरूर चलानी चाहिए, इससे शरीर तंदुरुस्त रहता है। इस मंतव्य के साथ ही यह साइकिल रैली निकाली गई है, ताकि लोगों को साइकिल चलाने संबंधी प्रेरित किया जा सके। उन्होंने बताया कि सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू द्वारा शूगर और ब्लड प्रेशर के मरीजों को घर-घर पत्र भेेजा गया है, जिसमें उनको अपनी सेहत का खास ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि 29 अक्तूबर को विश्व स्ट्रोक दिवस, 7 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस और 14 नवंबर को र्व्ल्ड डायबटीज-डे मनाया जाता है। इस बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि वह समय रहते इन बीमारियों से अपना बचाव कर सकें। इस रैली में शामिल होने वाले लोगों को टी-शर्ट, सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संदीप सिंह और सिविल सर्जन डॉ. जीबी सिंह भी मौजूद रहे।