फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Health department intensifies campaign to prevent dengue, conducts door-to-door container survey

Mohali News: डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की मुहिम तेज, घर-घर जाकर किया कंटेनर सर्वे

Sat, 09 May 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Health department intensifies campaign to prevent dengue, conducts door-to-door container survey
मोहाली। जिले में डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। “हर शुक्रवार, डेंगू ते वार” अभियान के तहत शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले के विभिन्न हाई रिस्क और संवेदनशील क्षेत्रों में कंटेनर सर्वे कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे घरों और आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें, ताकि डेंगू फैलाने वाले मच्छर पनप न सकें।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन की अगुवाई में गांव बड़माजरा में घर-घर जाकर कूलर, गमले और अन्य पानी वाले कंटेनरों की जांच की गई। उन्होंने ग्रामीण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर डेंगू रोकथाम अभियान में सहयोग की अपील की। डॉ. जैन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अपनी ओर से लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन लोगों के सहयोग के बिना डेंगू पर पूरी तरह नियंत्रण संभव नहीं है। जिला एपिडेमोलॉजिस्ट डॉ. अनामिका सोनी ने नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों और ग्रामीणों को डेंगू के लक्षण, कारण, बचाव और उपचार संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed