फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Headmaster murder case: Look-out circular issued against accused couple; alert sounded at exit points

हेडमास्टर हत्याकांड: आरोपी दंपती के खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर जारी, देश के बाहर जाने के रास्तों पर अलर्ट

Fri, 14 Aug 2026 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Headmaster murder case: Look-out circular issued against accused couple; alert sounded at exit points
मोहाली। खरड़ के सन्नी एनक्लेव में हेडमास्टर गुरसेवक सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने आरोपी स्कूल शिक्षिका हरप्रीत कौर और उनके पति सरताज सिंह के खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर जारी किया है। देश से बाहर जाने वाले सभी हवाई, सड़क और जल मार्गों पर आव्रजन जांच चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक (जांच) सौरव जिंदल ने बताया कि सरताज सिंह के दोस्त रमनदीप सिंह को भी मामले में नामजद किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर-22 स्थित आरोपियों के घर पर भी दबिश दी गई है। पुलिस अधीक्षक (देहाती) मनप्रीत सिंह के अनुसार, गुरसेवक सिंह पर हमले में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली गई है। इससे पहले हुए कथित हमले में इस्तेमाल एक अन्य कार भी पुलिस के कब्जे में है। दोनों कारें मुख्य आरोपी सरताज सिंह की बताई गई हैं। पुलिस अब उन अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है जो वारदात के दौरान सरताज सिंह और रमनदीप सिंह के साथ थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरी साजिश का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन




हमले और मौत का विवरण

गुरसेवक सिंह पर सन्नी एनक्लेव के उनके घर के बाहर कुछ युवकों ने हमला किया था। हमलावर सफेद फीगो कार में आए थे और उन्होंने कुल्हाड़ी व धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया। गंभीर रूप से घायल गुरसेवक सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हमले के तीन दिन बाद रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। शुरुआत में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, जिसे बाद में हत्या में बदल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हत्या के पीछे की संभावित वजह

गुरसेवक सिंह कुंबड़ा सरकारी स्कूल में हेडमास्टर के पद पर तैनात थे। आरोपी हरप्रीत कौर भी इसी स्कूल में शिक्षिका थीं। गुरसेवक सिंह की पत्नी भी इसी स्कूल में कार्यरत हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात का कारण मृतक और आरोपी महिला के बीच कथित विवाद या व्यवहार से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, हत्या की असली वजह आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed