{"_id":"64595d31196822ce510daf44","slug":"harshbir-and-japlin-won-the-under-11-badminton-tournament-mohali-news-c-71-1-spkl1019-339-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: अंडर-11 बैडमिंटन टूर्नामेंट में हर्षबीर और जपलीन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: अंडर-11 बैडमिंटन टूर्नामेंट में हर्षबीर और जपलीन ने मारी बाजी
Tue, 09 May 2023 02:06 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Tue, 09 May 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
अंडर-11 बैडमिंटन टूर्नामेंट में हर्षबीर और जपलीन ने मारी बाजी
सेक्टर-78 स्थित खेल स्टेडियम में अंडर-13 लड़कों में जालंधर के जोरावर सिंह रहे विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। जिला मोहाली बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से सेक्टर-78 स्थित खेल स्टेडियम में पंजाब स्टेट जूनियर अंडर-11 और 13 रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट करवाया गया। सोमवार को टूर्नामेंट के अंतिम दिन लड़कों और लड़कियों के सिंगल, डबल और मिक्स डबल के फाइनल मैच करवाए गए। इनमें लड़कों के अंडर-11 के सिंगल मुकाबले में हर्षबीर सिंह लुधियाना ने पहला और गुरदासपुर के अग्रिम कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-13 लड़कों में जालंधर से जोरावर सिंह ने जीत हासिल की। वहीं, अंडर-11 में लड़कियों के सिंगल मुकाबले में फिरोजपुर की जपलीन कौर विजेता रहीं। तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट के दौरान पंजाब भर से आए 192 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि इंटरनेशनल एशियन चैंपियन रहे पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के इवेंट सचिव विनोद वतराना ने शिरकत की। उन्होंने टूर्नामेंट में भाग लेने वाले विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ जिला मोहाली बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान एके कौशल और पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव सीएंडए चितरंजन बंसल भी मौजूद रहे। अंत में टूर्नामेंट में सहयोग देने वाले अंपायर और एसोसिएशन के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।