फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Harpreet Kaur and Sukhwindra first in 100 meters race

100 मीटर दौड़ में हरप्रीत कौर व सुखविंद्र प्रथम

Sun, 01 Mar 2020 01:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Harpreet Kaur and Sukhwindra first in 100 meters race
डेराबस्सी। सरकारी कॉलेज में प्रिंसिपल साधना संगर की सरपरस्ती में 40वां वार्षिक खेल समारोह करवाया गया। इस समारोह के मुख्य मेहमान इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान विजय मित्तल व विशेष मेहमान स. जसविंद्र सिंह, प्रिंसिपल, सरकारी कॉलेज मंडी गोबिंदगढ़ व राकेश रत्न अग्रवाल, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महा सचिव थे। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख व वार्षिक खेल समारोह के कोऑर्डिनेटर प्रो. सिमरप्रीत कौर ने मुख्य मेहमान का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने मार्च के पास्ट किया व खेल भावना को बरकरार रखने की कसम ली। मंच का संचालन डॉ. गुरजंट सिंह, प्रो. रविंद्र सिंह और प्रो. सुखविंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

लड़कियों ने दिखाया दम
खेल समारोह में लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में हरप्रीत कौर ने पहला, निशा रानी ने दूसरा और सुखजीत कौर ने तीसरा स्थान स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में हरप्रीत कौर ने पहला, वीणा रानी ने दूसरा और जसदीप कौर ने तीसरा स्थान, 400 मीटर में हरप्रीत कौर ने पहला, जसदीप कौर ने दूसरा और मनप्रीत कौर ने तीसरा स्थान, 800 मीटर दौड़ में हरप्रीत कौर ने पहला, जसदीप कौर ने दूसरा और मनप्रीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके अलावा 1500 मीटर दौड़ में हरप्रीत कौर, सिमरनप्रीत कौर और कौशकी कुमारी कम्रश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर रिले में हरप्रीत कौर, वीणा रानी, हरप्रीत और सोनिया की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद में हरप्रीत कौर ने पहला, हरप्रीत कौर ने दूसरा और सोनिया ने तीसरा स्थान, शॉट पुट में आंचल कौर ने पहला, गुरप्रीत कौर ने दूसरा और सोनिया ने तीसरा स्थान, डिस्कस थ्रो में आंचल कौर ने पहला, सोनिया दूसरा और निशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, थ्री लेग रेस में अमनदीप कौर और जसदीप कौर ने पहला रिजुल राणा और प्रीति धीमान ने दूसरा और मनदीप कौर और अमनप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इनका प्रर्दशन रहा शानदार
लड़कों की 100 मीटर दौड़ में सुखविंद्र सिंह ने पहला, फिरोज खान ने दूसरा और गुरप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान, 400 मीटर दौड़ में दविंद्र सिंह ने पहला, सुखविंद्र सिंह ने दूसरा व गुरप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान, 800 मीटर दौड़ में सुखविंद्र सिंह ने पहला, गुरप्रीत सिंह ने दूसरा व फिरोज खन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में सुखविंद्र सिंह ने पहला, दविंद्र सिंह ने दूसरा और गुरप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रिले में सुखविंद्र सिंह, दविंद्र सिंह, गुलजिंद्र सिंह और हरदीप सिंह की टीम विजेता रही। लंबी कूद में दविंद्र सिंह ने पहले, नवीन ने दूसरे व सुखविंद्र सिंह ने तीसरे स्थान पर रहे। शॉट पुट में गुरजिंद्र सिंह ने पहला, सुखविंद्र सिंह ने दूसरा और फिरोज खान ने तीसरा स्थान, डिस्कस थ्रो में सुखजिंद्र सिंह ने पहला, सोहन लाल ने दूसरा और फिरोज खान ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, 5000 मीटर रेस में सुखविंद्र सिंह ने पहला गुरप्रीत सिंह ने दूसरा व सर्बजीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही बच्चों की 50 मीटर दौड़ व दर्जा चार कर्मचारियों की दौड़ भी करवाई गई। कॉलेज स्टाफ का रस्साकशी का मुकाबला भी करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed