फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Half the city was without electricity the whole night, officials did not pick up the phone

Mohali News: पूरी रात आधे शहर की बिजली रही गुल, अधिकारियों ने नहीं उठाया फोन

Fri, 23 May 2025 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Half the city was without electricity the whole night, officials did not pick up the phone
मोहाली। आंधी के कारण बुधवार पूरी रात आधे शहर की बिजली सप्लाई गुल थी। लोगों को गर्मी में ही रात गुजारनी पड़ी। भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ ने कहा कि लोग पावरकाम के अधिकारियों को कॉल करके शिकायत करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन शिकायत सुनना तो दूर पावर काम के अधिकारी लोगों का फोन तक नहीं उठा रहे। जो अधिकारी जनता के लिए काम नहीं कर सकते उन्हें पब्लिक डीलिंग में रहने का भी कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार और पावरकॉम के उच्चाधिकारी तुरंत कार्रवाई करें और लोकहित में ऐसे अधिकारियों को पब्लिक डीलिंग से हटा देना चाहिए जो लोगों की समस्या को समझने की बजाय उससे पल्ला झाड़ते हैं। संजीव वशिष्ठ ने कहा कि शहरभर में लोगों की शिकायत आने के बाद वह खुद सुबह 10 बजे से पावरकॉम के अधिकारियों के साथ बात करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन कई अधिकारियों द्वारा कोई भी जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि इसको लेकर वे पावर कॉम के चेयरमैन को पत्र भी लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को फ्री बिजली देने का दिखावा तो कर रही है, लेकिन बिजली का आधारभूत ढांचा थोड़ी सी भी हवा और आंधी आने पर ध्वस्त हो जाता है। वशिष्ठ ने कहा कि पावरकाम के पास पर्याप्त मात्रा में स्टाफ भी नहीं है, इस कारण जो समस्या कुछ घंटे में ठीक की जा सकती है, उसको लेकर कई-कई दिन लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed