{"_id":"60b7ee038ebc3e7e3f45b753","slug":"gym-owners-protest-against-punjab-government-in-zirakpur-mohali-news-pkl4153796191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : जिम संचालकों ने की पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी, कहा- ठेके खुले हैं तो जिम भी खुलवाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर : जिम संचालकों ने की पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी, कहा- ठेके खुले हैं तो जिम भी खुलवाओ
विज्ञापन
जीरकपुर। ढाई माह से लॉकडाउन के कारण जिम संचालक परेशान हैं। बुधवार को सुबह नौ से 11 बजे तक पटियाला चौक पर पंजाब जिम वेलफेयर सोसायटी के आह्वान पर जिम संचालकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि जब ठेके खुल सकते हैं तो जिम खोलने की भी अनुमति मिलनी चाहिए।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिला प्रशासन ने सभी दुकानों को हफ्ते में पांच दिन खोलने के निर्देश दिए हैं। इससे दुकानदारों को तो राहत मिल गई है, लेकिन जिम बंद होने से उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।
जिम एसोसिएशन के सदस्य जसमीत सिंह, रजत, शिवा राणा, अमरीक हुंदल, पंकज, गुरसेवक सिंह, आर्यन, अशोक सैनी और रणजीत मिश्रा ने कहा कि जिम खुलने से लोग स्वास्थ्य रहेंगे। कोरोना काल में सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह सेहत विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने को तैयार हैं। इसलिए उन्हें जिम खोलने की अनुमति दी जाए, नहीं तो वे सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
घर चलाना हुआ मुश्किल
संचालकों का कहना है कि उन्होंने लोन लेकर जिम खोले हैं। जिम बंद होने से ईएमआई, ट्रेनरों की सैलरी, किराया और बिजली का बिल देने में मुश्किल हो गई है। जिम संचालकों ने हाथ में पोस्टर व बैनर पकड़ कर ‘कहां गया फिट इंडिया मूवमेंट’ के नारे लगाए और प्रशासन से जिम खोलने की अनुमति मांगी। जिम संचालकों ने बताया कि उन्हें कोरोना काल में घर चलाना तक मुश्किल हो गया है।