फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gurudwaras of Mohali Provided Oxygen and Medicine to Corona Patients

#Ladengecoronase: संक्रमितों को सांसों की संजीवनी दे रहे गुरुद्वारे, कहीं ऑक्सीजन लंगर तो कहीं हो रही दवा की सेवा

Wed, 05 May 2021 03:21 PM IST
निवेदिता वर्मा नगमा सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
नगमा सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 05 May 2021 03:21 PM IST
सार

मोहाली के फेज-3बी1 स्थित गुरुद्वारा श्री साचा धन साहिब की प्रबंधन कमेटी ने कोरोना संक्रमितों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडरों का लंगर लगाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Gurudwaras of Mohali Provided Oxygen and Medicine to Corona Patients
मोहाली में गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी कोरोना संक्रमितों को ऑक्सीजन मुहैया करवा रहा है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन और दवा की कमी इलाज में सबसे बड़े बाधक बने हुए हैं। मोहाली में भी कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पिछले बीस दिन से रोजाना औसतन 600 कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। रोजाना पांच से सात लोगों की जान भी जा रही है।  इस कमी से किसी कोरोना संक्रमित मरीज की सांस न टूटे, इसके लिए गुरुद्वारा प्रबंधनों ने आगे कदम बढ़ाया है। मोहाली में कई गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटियों ने मरीजों को सुविधा मुहैया करवाने का इंतजाम किया है। 

विज्ञापन


मोहाली के फेज-3बी1 स्थित गुरुद्वारा श्री साचा धन साहिब की प्रबंधन कमेटी ने कोरोना संक्रमितों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडरों का लंगर लगाने का फैसला लिया है। इसके लिए करीब बीस ऑक्सीजन सिलिंडरों का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा अस्पतालों में कोरोना से जंग लड़ रहे उन मरीजों को दवाएं मुफ्त मुहैया करवाई जा रही है जो आर्थिक तंगी के कारण महंगी दवाएं नहीं खरीद पा रहे हैं। जरूरतमंद मरीजों को खाने-पीने की व्यवस्था भी की जा रही है। 

विज्ञापन

मरीज को जरूरत के हिसाब से दी जाएंगी मशीनें

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान बलविंदर सिंह टोहड़ा ने बताया कि उन्होंने सोमवार को ऑक्सीजन के 20 सिलिंडर मंगवाए हैं। इसके साथ ही ऑक्सीजन सिलिंडर पर लगाने वाली सात मशीनें भी खरीदने की योजना बनाई गई है। हालांकि सिलिंडर पर लगने वाली महंगी मशीन किसी एनजीओ की ओर से श्री गुरुद्वारा साहिब को मुहैया भी करवाई गई है। यह मशीनें मरीज की जरूरत के हिसाब से साफ करके दी जा रही हैं। इसलिए इसकी सिक्योरिटी एक हजार रुपये रखी गई, ताकि कोई इसका दुरुपयोग कर इसको नुकसान न पहुंचाए। जो जरूरतमंद हैं उनको यह सिक्योरिटी देनी जरूरी नहीं  है। 

उन्होंने बताया कि इन मशीनों के लिए नए फिल्टर खरीदे जाते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीज इन मशीनों का इस्तेमाल कर फायदा उठा सकें। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि किसी को भी ऑक्सीजन सिलिंडर या दवा की जरूरत हो तो वह उन्हें 9814739851 पर संपर्क कर सकते हैं।

गुरुद्वारा श्री साहिबजादा अजीत सिंह की कमेटी ने लगाया दवाओं का लंगर

मोहाली के फेज-1 में स्थित गुरुद्वारा श्री साहिबजादा अजीत सिंह की गुरुद्वारा तालमेल कमेटी के प्रधान जोगिंदर सिंह सोंधी ने बताया कि अभी खाने-पीने के सामान की लंगर की सेवा नहीं दी जा रही है। क्योंकि इससे भीड़ होने की संभावना है। श्री गुरुद्वारा साहिब के अंदर बनी डिस्पेंसरी में कोरोना संक्रमितों के लिए दवाएं और कोरोना टेस्ट करने की सेवा की जा रही है। 


उन्होंने बताया कि हमारे यहां चेन्नई की नर्स गीथा पिछले लंबे समय से कोविड मरीजों की सेवा कर रही हैं। वहीं, हमारी डिस्पेंसरी के डॉ. जेएस शशि की ओर से, फोन पर दूर दराज के कोविड मरीजों का इलाज और गंभीर हालत में कैसे ध्यान रखें, इसकी सलाह दी जा रही है। इस गुरुद्वारे की कमेटी की ओर से भी मरीजों को दवा के साथ-साथ ऑक्सीजन सिलिंडर देकर मानव सेवा की जा रही है। डॉ. जेएस शशि ने बताया कि ऑक्सीजन महंगी नहीं है, सिलिंडर महंगा है। हमारे पास चार खाली ऑक्सीजन के सिलिंडर हैं, कोई भी आकर ले सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed