फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gunjit got All India 10th rank in Army Institute of Law Entrance Exam

Mohali News: गुंजित की आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एंट्रेंस एग्जाम में ऑल इंडिया 10वीं रैंक

Mon, 09 Jun 2025 01:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gunjit got All India 10th rank in Army Institute of Law Entrance Exam
मोहाली। खरड़ के सनी एनक्लेव के रहने वाले गुंजित सिंह चौधरी ने आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ (एआईएल) के एंट्रेंस एग्जाम में शानदार प्रदर्शन कर ऑल इंडिया स्तर पर 10वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने इस परीक्षा में कुल 157 अंक हासिल किए हैं। यह परीक्षा 24 मई को हुई थी और अब इसका परिणाम घोषित किया गया है। गुंजित की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके पिता हरविंदर सिंह पंजाब पुलिस में कार्यरत हैं, जबकि मां नवलीन कौर एक गृहिणी हैं। गुंजित ने चंडीगढ़ के विवेक हाई स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है।
विज्ञापन


गुंजित की इस सफलता को उनके परिवार और शिक्षकों ने उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया है। उन्होंने बताया कि गुंजित शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उनका लक्ष्य एक प्रतिष्ठित लॉ इंस्टीट्यूट में प्रवेश पाना था, जिसे उन्होंने हासिल कर लिया है। इस उपलब्धि के बाद गुंजित ने कहा कि यह सफलता मेरे माता-पिता और शिक्षकों के सहयोग और मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं थी। मैं अब कानून के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर समाज की सेवा करना चाहता हूं। वहीं, स्थानीय लोगों और स्कूल प्रबंधन ने भी गुंजित को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed