{"_id":"5f8f48c78ebc3e9b75440a45","slug":"government-waives-property-tax-for-shopkeepers-like-advertising-agencies-mohali-news-pkl3916372112","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञापन एजेंसियों की तरह दुकानदारों का भी प्रॉपर्टी टैक्स माफ करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञापन एजेंसियों की तरह दुकानदारों का भी प्रॉपर्टी टैक्स माफ करे सरकार
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना काल में लगे लंबे लॉकडाउन के कारण दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। इस कारण कई दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद तक करनी पड़ीं और बहुत से दुकानदारों का कामकाज ठप होने की वजह से उनकी हालत काफी खस्ता है। सभी दुकानदारों को नये सिरे से अपना कारोबार शुरू करना पड़ा है। ऐसे में फेज-3बी2 मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन दुुकानदारों के हकों के लिए आगे आई है। एसोसिएशन ने व्यापारियों के मामले को गंभीरता से उठाते हुए स्थानीय निकाय विभाग और नगर निगम के कमिश्नर को पत्र लिखा है। इसके साथ ही मांग की है कि दुकानदारों और व्यापारियों को इस साल प्रॉपर्टी टैक्स से राहत दी जाए। क्योंकि इस समय व्यापारियों को भी मदद की जरूरत है। उन्होंने मांग की है कि जिस तरह विज्ञापन एजेंसियों को राहत दी गई है, ठीक उसी तरह उन्हें भी राहत दी जाए।
जानकारी के मुुताबिक फेज-3बी2 मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जतिंदर पाल सिंह जेपी ने निकाय विभाग और नगर निगम कमिश्नर को पत्र में लिखा है कि कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के कारण व्यापारियों का काम तकरीबन ठप सा हो गया है। इस कारण जिला मोहाली में कई दुकानें बंद हो गईं और जगह-जगह खाली हो चुकी दुकानों पर किराये के लिए खाली होने (टू-लेट) के बोर्ड लटके हैं। इससे पता चलता है कि दुकानदार कितनी आर्थिक मंदी की स्थिति से गुजर रहे हैं। इसके अलावा व्यापारियों और दुकानदारों को अपनी दुकानों के किराये और अन्य खर्च निकालने में भी काफी मुश्किल आ रही है। बाजारों में लोगों की आवाजाही तो हो रही है, लेकिन लोग दुकानों पर केवल जरूरी सामान ही खरीदने के लिए आ रहे हैं। जिसके चलते दुकानदारों को बहुत घाटा पड़ रहा है। हालांकि व्यापारी और दुकानदार प्रशासन के कमाऊ बेेटे हैं। ऐेसे में सरकार को भी व्यापारियों का ख्याल रखना चाहिए। प्रशासन को चाहिए कि जिस तरीके से विज्ञापन एजेंसियों की फीस माफ की गई है। उसी तरह दुुकानदारों और व्यापारियों को भी प्रॉपर्टी टैक्स और बिजली के भारीभरकम बिलों में भी राहत दी जाए।
इस मौके पर मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन फेज-3बी2 के उप प्रधान अशोक बंसल, महासचिव वरुण गुप्ता, ज्वाइंट सचिव नवदीप बंसल, सतिंदर सिंह सैनी, अभिशांत, कैशियर जतिंदर सिंह ढींगरा और अन्य सदस्य मौजूद थे।