फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Government should not create new focal points, develop old ones

Mohali News: नए फोकल पॉइंट न बनाए, पुराने को विकसित करे सरकार

Sun, 01 Sep 2024 05:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Government should not create new focal points, develop old ones
मोहाली। केंद्र सरकार द्वारा राजपुरा में नया फोकल प्वाइंट बनाने के प्रस्ताव को लेकर पंजाबी कल्चर एंड वेलबीइंग सोसाइटी के अध्यक्ष सतवीर सिंह धनोआ ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पत्र लिखकर मांग की है कि नए फोकल प्वाइंट बनाने के बजाए पुराने फोकल प्वाइंट का विकास किया जाना चाहिए। पत्र में उन्होंने लिखा है कि नए 8 फोकल प्वाइंट बनाने से पहले पुराने फोकल पॉइंट या उनके लिए खाली किए गए प्लॉटों का सर्वे करवाया जाए। उन्होंने कहा कि करीब 50 साल पहले बने फोकल प्वाइंटों में पहले दिन से ही बड़ी संख्या में बड़े प्लॉट खाली पड़े हैं और उनमें से ज्यादातर में यूनिट लगाने के लिए एक ईंट भी नहीं रखी गई है।उन्होंने लिखा है कि मोहाली औद्योगिक क्षेत्र में पांच एकड़ और उससे अधिक के कई प्लाट हैं जो पहले दिन से ही अप्रयुक्त हैं और पिछले 4 से 5 दशकों से ऐसे ही पड़े हुए हैं। इनमें से अधिकांश प्लाटों के मालिकों ने ऋण हड़पने के लिए आधी-अधूरी इमारतें बनाईं और उन्हें ऐसे ही छोड़ दिया। अब यहां पर गदंगी फैली हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यह मांग केंद्र तक पहुंचानी चाहिए और कहना चाहिए कि नए फोकल प्वाइंट बनाने की बजाय मौजूदा फोकल प्वाइंट को विकसित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed